{"_id":"5d087b2f8ebc3e2ef7200458","slug":"america-claimed-an-irani-attack-on-its-oil-tankers","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंकरों पर ईरानी हमले की अमेरिका ने जारी की तस्वीरें, एक हजार सैनिकों की तैनाती को दी मंजूरी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
टैंकरों पर ईरानी हमले की अमेरिका ने जारी की तस्वीरें, एक हजार सैनिकों की तैनाती को दी मंजूरी
Tue, 18 Jun 2019 11:19 AM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 18 Jun 2019 11:19 AM IST
विज्ञापन
टैंकरों पर ईरानी हमले के दावे को पुख्ता करने के लिए अमेरिका ने जारी की तस्वीरें
- फोटो : US DEPARTMENT OF DEFENSE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका ने दावा किया है कि उसके टैंकरों पर ईरान ने हमला किया है। हालांकि ईरान ने इस हमले से इनकार किया है। ईरान के खिलाफ अपने दावों को पुख्ता बनाने की कोशिशों में अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को तस्वीरें जारी की हैं जो कथित रूप से दर्शाती हैं फारस की खाड़ी में पिछले हफ्ते दो तेल टैंकरों पर हुए हमलों के पीछे तेहरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड के सदस्यों का हाथ था।
विज्ञापन
वहीं अमेरिका ने ईरान के साथ बढ़ते तनाव को ध्यान में रखते हुए पश्चिम एशिया में 1000 अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती की अनुमति दे दी है। कार्यवाहक रक्षा मंत्री पैट्रिक शनहान ने एक बयान में कहा कि सैनिकों को पश्चिम एशिया में हवाई, नौसैनिक, और जमीनी खतरों से निपटने के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
शनहान ने कहा, हाल ही में ईरानी हमलों ने ईरानी बलों और उसके इशारों पर काम कर रहे समूहों के शत्रुतापूर्ण व्यवहार पर प्राप्त खुफिया जानकारी की पुष्टि की है, जो पूरे क्षेत्र में अमेरिकी कर्मियों और उनके हितों के लिए खतरा है।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा, ‘तैनाती का लक्ष्य पूरे क्षेत्र में काम करने वाले हमारे सैन्य कर्मियों की सुरक्षा एवं कल्याण सुनिश्चित करना और हमारे राष्ट्रीय हितों की रक्षा करना है।’ अमेरिका के ईरान के साथ बहुराष्ट्रीय परमाणु समझौते से बाहर होने के बाद से ही दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा हुआ है।