फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America China tension: China chased American aircraft who reached near Chinese territory, tension may increase

गश्त के दौरान चीनी क्षेत्र के पास पहुंचे अमेरिकी विमान को चीन ने खदेड़ा, बढ़ सकता है तनाव

Sat, 25 Jul 2020 03:23 PM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मनीला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मनीला Published by: अनवर अंसारी Updated Sat, 25 Jul 2020 03:23 PM IST
विज्ञापन
America China tension: China chased American aircraft who reached near Chinese territory, tension may increase
China America - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

अमेरिका और चीन के बीच चल रहा विवाद ह्यूस्टन स्थित दूतावास को बंद करवाने से और अधिक बढ़ गया है। दूसरी तरफ, दक्षिण चीन सागर में भी दोनों देशों के बीच तनाव अपने चरम पर पहुंचता जा रहा है। दरअसल, इस क्षेत्र में अमेरिकी जहाज को पीछे खदेड़ने से तिलमिलाए अमेरिका ने अपने स्ट्रैटेजिक बॉम्बर एयरक्राफ्ट की गश्त बढ़ा दी है। 

विज्ञापन


रूसी मीडिया एजेंसी स्पुतनिक के मुताबिक, गुरुवार को गश्ती पर निकला अमेरिकी विमान उड़ान भरते हुए चीन के क्षेत्र के पास पहुंच गया, जिससे चीन तिलमिला गया और उसकी नेवल वायुसेना ने अमेरिकी विमान को वायरलैस के जरिए चेतावनी दी। साथ ही कहा कि अगर वह पीछे नहीं लौटता है तो मजबूरन उसे कड़े कदम उठाने पड़ेंगे। 
विज्ञापन



इस घटना के बाद अमेरिका चीन पर आग बबूला हो गया और उसने प्रशांत महासागर के एक नेवल बेस पर तैनात अपने बी-1 स्ट्रैटेजिक बॉम्बर को इस क्षेत्र में गश्ती के लिए तैनात कर दिया। वहीं, इस विमान ने यूएसएस रोनाल्ड रिगन एयरक्राफ्ट कैरियर के साथ मिलकर चीन के नजदीक और दक्षिण चीन सागर में गश्त लगाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अमेरिका ने ह्यूस्टन में बंद किया चीनी दूतावास, जानें किन कारणों से तल्ख हुए दोनों के रिश्ते

दरअसल, इस इलाके में सक्रिय एक रेडियो ऑपरेटर में अमेरिकी विमान और चीनी सेना के बीच हुई बातचीत रिकॉर्ड हो गई। इसमें सुना जा सकता है कि चीन अमेरिकी विमान के पायलट को कह रहा है, यह चाइना नेवल एयरफोर्स ऑन गार्ड है। आप चीनी क्षेत्र से संपर्क कर रहे हैं। अपना रास्ता तुरंत बदले नहीं तो आप को रोक दिया जाएगा। 


गौरतलब है कि इस क्षेत्र में पिछले एक महीने से अमेरिकी विमानों द्वारा गश्ती की जा रही है। ये विमान चीन के पास स्थित ताइवान से गुजरते हैं और इलाके की निगरानी करते हैं। कई बार ईंधन के खत्म हो जाने पर ये ताइवान में लैंड भी करते हैं। 

दूसरी तरफ, चीन द्वारा लगातार अमेरिका और ताइवान को इस तरह की घटनाओं के लिए चेतावनी दी जाती रही है। हाल में अमेरिका और चीन के बीच तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है। इसके बाद इस तरह की घटनाएं तनाव को बढ़ाने का काम कर रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed