{"_id":"60c6a19bb74b4d5c1e790d26","slug":"america-cdc-observation-rare-heart-diseases-caused-by-pfizer-and-moderna-vaccines","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: फाइजर व मॉडर्ना के टीकों से हो रहीं दिल की दुर्लभ बीमारियां","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: फाइजर व मॉडर्ना के टीकों से हो रहीं दिल की दुर्लभ बीमारियां
Mon, 14 Jun 2021 05:53 AM IST
देव कश्यप
अमर उजाला रिसर्च टीम, वाशिंगटन
अमर उजाला रिसर्च टीम, वाशिंगटन
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 14 Jun 2021 05:53 AM IST
सार
- टीका लगने के बाद सामने आए 800 मामले, रोग नियंत्रण व रोकथाम केंद्र कर रहा जांच
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका में फाइजर और मॉडर्ना के टीकों के से ह्रदय की दुर्लभ समस्याओं के करीब 800 मामले सामने आए हैं। इसकी जांच रोग नियंत्रण व रोकथाम केंद्र (सीडीसी) कर रहा है। यह आंकड़ा टीका सुरक्षा को लेकर हुई एक बैठक में सामने आया है।
विज्ञापन
कुछ शोधकर्ताओं ने टीकों से पैदा हुई इन समस्याओं को लेकर चिंता जाहिर की है। बताया जा रहा है कि इनमें से आधे से ज्यादा परेशानियां 12 से 24 साल के आयुवर्ग के लोगों को हुई हैं, जबकि देश में करोड़ों टीकों में से केवल नौ फीसदी ही इस आयुवर्ग को लगे हैं।
विज्ञापन
18 जून को होगी बैठक
यह जानकारी सामने आने के बाद अब सीडीसी के सलाहकार टीकों से पैदा हुई पेचीदगियों, मायोकार्डाइटिस और पैरिकार्डाइटिस की वजहों का पता लगाने के लिए 18 जून को बैठक करेंगे।
विज्ञापन
मायोकार्डाइटिस में ह्रदय की मांसपेशियों में तो पैरिकार्डाइटिस में ह्रदय के आसपास स्थित झिल्लियों में सूजन होने लगती है। 31 मई तक 216 लोगों को पहली खुराक के बाद और 573 लोगों को दूसरी खुराक के बाद मायोकार्डाइटिस या पैरिकार्डाइटिस का सामना करना पड़ा था। 16-17 साल आयुवर्ग में 79 और 18-24 साल के युवाओं में 196 मामले सामने आए।