{"_id":"60b1668f8ebc3ea5ed27efa4","slug":"america-british-prince-harry-says-the-price-of-hearing-learn-from-his-wife-meghan-merkel","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रिंस हैरी बोले: अपनी पत्नी से सीखी सुनने की कीमत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
प्रिंस हैरी बोले: अपनी पत्नी से सीखी सुनने की कीमत
Sat, 29 May 2021 03:24 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 29 May 2021 03:24 AM IST
सार
प्रिंस हैरी ने खुलासा किया कि कैसे उनकी पत्नी मेघन ने उन्हें ऐसे लोगों को सुनना सिखाया, जो आत्मघाती विचारों के साथ अपने संघर्ष के बारे में खुलकर बात करते हैं।
विज्ञापन
prince harry
विस्तार
ब्रिटिश प्रिंस हैरी का कहना है कि उन्होंने अपने मानसिक संघर्षों से बहुत कुछ सीखा है। ब्रिटिश शाही परिवार से अलग होकर अब अमेरिका में रह रहे प्रिंस हैरी का कहना है कि उन्हें अपनी पत्नी मेघन मर्केल से यह सीखने को मिला कि किसी की बात को सुनना कितना कीमती होता है।
विज्ञापन
प्रिंस हैरी ने बृहस्पतिवार रात को आने वाली टीवी सीरीज ‘द मी यू कैन नॉट सी’ के एक हालिया एपिसोड में खुलासा किया कि कैसे उनकी पत्नी मेघन ने उन्हें ऐसे लोगों को सुनना सिखाया, जो आत्मघाती विचारों के साथ अपने संघर्ष के बारे में खुलकर बात करते हैं। 36 वर्षीय प्रिंस ने कहा कि वह अपनी पत्नी के सहयोग की बदौलत अब ऐसे लोगों की बात पर प्रतिक्रिया देने के लिए खुद को ज्यादा बेहतर महसूस करते हैं।
विज्ञापन
पेज सिक्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ड्यूक ऑफ ससेक्स ने उस डर या शर्म के बारे में भी बात की, जो लोगों को अपने प्रियजनों के संघर्ष में उन्हें नहीं देखने या उनके संघर्ष में साथ देने का तरीका नहीं जानने के लिए महसूस हो सकती है।
विज्ञापन
हैरी ने कहा, बहुत से लोग ऐसी बातचीत में दूसरे छोर पर होने से डरते हैं, क्योंकि उन्हें नहीं लगता कि उनके पास सही सलाह देने की योग्यता है। लेकिन मैं कहूंगा कि ऐसे समय आप वहां हो तो सुनो, क्योंकि सुनना और उस बातचीत का हिस्सा बनना, निश्चित तौर पर आपकी तरफ से उठा पाने लायक सबसे अच्छा पहला कदम है।