{"_id":"5cd2ffd3bdec22077e09ac40","slug":"america-boeing-737-aircraft-pulled-out-of-st-john-river-florida-which-slipped-off-runway","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: पांच दिन बाद नदी से बाहर निकाला गया बोइंग 737 विमान, रनवे से फिसलकर गिरा था","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: पांच दिन बाद नदी से बाहर निकाला गया बोइंग 737 विमान, रनवे से फिसलकर गिरा था
Wed, 08 May 2019 09:54 PM IST
अमर शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 08 May 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
फ्लोरिडा में बोइंग 737 विमान को नदी से बाहर निकाला गया
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के फ्लोरिडा में लैंडिंग के समय रनवे से फिसलकर सेंट जॉन नदी में गिरे बोइंग 737 विमान को बाहर निकाल लिया गया है। यह दुर्घटना बीते शुक्रवार को रात नौ बजकर 40 मिनट पर घटी जब यह विमान क्यूबा से आ रहा था। दुर्घटना के वक्त विमान में 136 लोग सवार थे। हालांकि इस दुर्घटना में सब सकुशल बच गए।
नौसेना एयर स्टेशन जैक्सनविले ने बताया कि घटनास्थल पर बड़े पैमाने पर बचाव कार्य जारी रहा। जैक्सनविले के मेयर लेनी करी ने कहा कि दमकल और राहतकर्मी पूरी शिद्दत से बचाव कार्य में जुटे रहे।
घटना के बाद क्रू ने विमान के ईंधन को पानी में जाने से रोका। घटना के बाद जैक्सनविले पुलिस ने ट्विटर पर बताया था, 'विमान पानी में डूबा नहीं था। सभी व्यक्ति जिंदा है।'
विज्ञापन
दुर्घटना का शिकार हुआ विमान मियामी एयरलाइंस का है। मियामी एयर इंटरनेशनल एक चार्टर एयरलाइन है जो बोइंग 737-800 का संचालन करता है।