{"_id":"60f5c472c57b035e71080ee9","slug":"america-biden-administration-says-afghans-brought-out-of-afghanistan-will-be-kept-in-military-base-in-virginia","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: अफगानिस्तान से निकालकर लाए गए अफगानियों को वर्जीनिया में सैन्य अड्डे में रखा जाएगा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: अफगानिस्तान से निकालकर लाए गए अफगानियों को वर्जीनिया में सैन्य अड्डे में रखा जाएगा
Mon, 19 Jul 2021 11:59 PM IST
Kuldeep Singh
पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 19 Jul 2021 11:59 PM IST
सार
- बाइडन प्रशासन ने इस महीने की शुरूआत में घोषणा की थी कि वह अफगानिस्तान में करीब दो दशक तक चले युद्ध में अमेरिकी सेना की मदद करने वाले लोगों को 'ऑपरेशन अलाइज रिफ्यूज' नामक पहल के तहत अफगानिस्तान से निकालकर दूसरी जगह बसाने की प्रक्रिया शुरू करेगा।
विज्ञापन
Joe Biden
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाइडन प्रशासन ने सोमवार को कहा कि वह अमेरिकी सरकार की मदद करने वाले लगभग 2,500 अफगानिस्तानियों और उनके परिवारों को अफगानिस्तान से निकालकर लाएगा और फिर उनके वीजा को मंजूरी मिलने के बाद उन्हें वर्जीनिया में एक सैन्य अड्डे में रखा जाएगा।
विज्ञापन
सांसदों को भेजे गए रक्षा विभाग के एक नोटिस के अनुसार प्रशासन ने कांग्रेस को बताया है कि अफगानिस्तानियों को निकालने और दक्षिण रिचमंड में स्थित विशाल सैन्य अड्डे फोर्ट ली में रखने की प्रक्रिया अगले सप्ताह शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
बाइडन प्रशासन ने इस महीने की शुरूआत में घोषणा की थी कि वह अफगानिस्तान में करीब दो दशक तक चले युद्ध में अमेरिकी सेना की मदद करने वाले लोगों को 'ऑपरेशन अलाइज रिफ्यूज' नामक पहल के तहत अफगानिस्तान से निकालकर दूसरी जगह बसाने की प्रक्रिया शुरू करेगा।
विज्ञापन
बता दें कि अफगान तालिबान ने अपने पड़ोसी देशों के साथ लगती सभी सीमावर्ती चौकियों पर नियंत्रण कर लिया है और व्यापार पर भी अब उसका कब्जा हो चुका है। अफगानिस्तान से जुड़े जिन देशों की सीमाओं पर तालिबान का कब्जा है, उनमें पाकिस्तान, ईरान, चीन, तुर्कमेनिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान शामिल हैं। जबकि तालिबान के काबुल पर कब्जा करने से पहले ही उसका असर पाकिस्तान तक पहुंच गया है।
पंजाब पाठ्यक्रम एवं पाठ्यपुस्तक बोर्ड ने सोमवार को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस द्वारा प्रकाशित सातवीं कक्षा की समाज अध्ययन की वह किताब जब्त कर ली है, जिसमें 1965 के युद्ध नायक मेजर अजीज भट्टी शहीद के साथ मलाला यूसुफजई की तस्वीर को महत्वपूर्ण व्यक्तित्व की सूची में प्रकाशित किया गया था।
लेकिन पाकिस्तान के लिए ज्यादा चिंताजनक बात यह है कि अफगान तालिबान ने कंधार में स्थित स्पिन बोल्डक नाम की रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण सीमा पर कब्जा कर लिया है। पश्तो में स्पिन बोल्डक का अर्थ है सफेद रेगिस्तान। स्पिन बोल्डक बलूचिस्तान में क्वेटा के पास चमन में मिल जाता है और आम तौर पर बहुत सारे अफगान और पाकिस्तानी इस फ्रेंडशिप गेट सीमा क्षेत्र का उपयोग रोजाना एक-दूसरे देश में जाने के लिए करते हैं। चमन स्थित पाक अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने अफगान तालिबान को अफगान झंडा हटाते और तालिबान अमीरात का सफेद झंडा फहराते देखा है।