फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America approves foreign military sales to support India C-17 military transport aircraft

अमेरिका ने भारत के सैन्य मालवाहक विमान सी-17 के सहयोग वाली बिक्री को दी मंजूरी

Sat, 27 Jul 2019 10:51 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 27 Jul 2019 10:51 AM IST
विज्ञापन
America approves foreign military sales to support India C-17 military transport aircraft
सी 17 विमान (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

भारत-प्रशांत क्षेत्र में भारत की रक्षा क्षमताओं को बढ़ाने के अपने प्रयासों के तहत ट्रंप प्रशासन ने भारत के सैन्य मालवाहक विमान सी-17 को सहयोग देने के लिए चार अरब की विदेशी सैन्य बिक्री को मंजूरी देने के अपने फैसले से शुक्रवार को कांग्रेस को अवगत कराया। भारत ने हाल में सी-17 के लिए पुर्जे और इसकी मरम्मत संबंधी पुर्जे, सहयोग उपकरण और कार्मिक प्रशिक्षण तथा प्रशिक्षण उपकरण आदि खरीदने का अनुरोध किया था जिसके बाद यह फैसला लिया गया है। 

विज्ञापन


रक्षा सुरक्षा सहयोग एजेंसी ने एक बयान में कहा,  ‘भारत को क्षेत्र में इसकी संचालनात्मक तत्परता बनाए रखने और मानवीय सहायता एवं आपदा राहत सहायता मुहैया कराने की क्षमता के लिए इन उपकरणों की जरुरत है।’ भारत को अपने सशस्त्र बलों में इस उपकरणों को शामिल करने में कोई कठिनाई नहीं होगी।
विज्ञापन


बयान में कहा गया है कि इस प्रस्तावित बिक्री से अमेरिका-भारत सामरिक संबंधों को मजबूत करने में मदद मिलेगी। यह प्रमुख रक्षा साझेदार की गतिशीलता संबंधी क्षमताओं को मदद देकर अमेरिका की विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा को सहयोग देगी। यह साझेदारी हिंद-प्रशांत और दक्षिण एशियाई क्षेत्रों में राजनीतिक स्थिरता, शांति एवं आर्थिक प्रगति के लिए महत्वपूर्ण बल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस उपकरण और समर्थन की प्रस्तावित बिक्री से क्षेत्र में बुनियादी सैन्य संतुलन में बदलाव नहीं होगा। पेंटागन एजेंसी ने कहा कि इस प्रस्तावित बिक्री के कार्यान्वयन के लिए भारत में एक अमेरिकी सरकार के प्रतिनिधि और 23 ठेकेदार प्रतिनिधियों के की आवश्यकता होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed