{"_id":"5d3bd69f8ebc3e6c940d06b4","slug":"america-approve-military-sales-to-support-pakistan-f-16-fighter-jets-for-24-hours-end-use-monitoring","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक के एफ-16 की उड़ान पर अब नजर रखेगा अमेरिका, जारी किया 670 करोड़ का फंड","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाक के एफ-16 की उड़ान पर अब नजर रखेगा अमेरिका, जारी किया 670 करोड़ का फंड
Sat, 27 Jul 2019 10:14 AM IST
Sneha Baluni
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sneha Baluni
Updated Sat, 27 Jul 2019 10:14 AM IST
विज्ञापन
एफ-16 लड़ाकू विमान (फाइल फोटो)
- फोटो : Social Media
अमेरिका में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात के बाद पेंटागन ने 670 करोड़ रुपये की सैन्य बिक्री को मंजूरी देने के अपने फैसले के बारे में कांग्रेस को अधिसूचित किया। इससे पाकिस्तान के एफ-16 लड़ाकू विमानों के इस्तेमाल पर चौबीसों घंटे नजर रखी जा सकेगी।
विज्ञापन
अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान को दी जाने वाली सुरक्षा सहायता पर रोक लगाने का ट्रंप का जनवरी 2018 का आदेश अब भी लागू है। ताजा फैसले से पाकिस्तान में एफ-16 लड़ाकू विमानों के इस्तेमाल पर चौबीसों घंटे नजर रखने में मदद मिलेगी क्योंकि इसके तहत एफ-16 कार्यक्रम पर नजर रखने में मदद करने के लिए वहां 60 ठेकेदार प्रतिनिधियों की आवश्यकता होगी।
विज्ञापन
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘सुरक्षा सहायता पर रोक लगाने के ट्रंप के जनवरी 2018 के आदेश में कोई बदलाव नहीं किया गया है। जैसा कि राष्ट्रपति ने इस हफ्ते दोहराया था, हम हमारे संबंधों के व्यापक स्वरूप के अनुरूप कुछ सुरक्षा सहायता कार्यक्रम बहाल करने पर विचार कर रहे हैं।’ उन्होंने शुक्रवार को पेंटागन द्वारा इस संबंध में भेजी गई अधिसूचना का जिक्र किया।
विज्ञापन
प्रवक्ता ने कहा, ‘इस प्रस्तावित बिक्री से इस्तेमाल की चौबीसों घंटे निगरानी रखने वाले अमेरिकी कर्मियों की लगातार मौजूदगी के जरिए अमेरिकी प्रौद्योगिकी की रक्षा होगी जिससे अमेरिका की विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूती मिलेगी।’ रक्षा सुरक्षा सहयोग एजेंसी ने एक बयान में कहा, 'विदेश मंत्रालय ने एफ-16 कार्यक्रम को सहयोग करने के लिए तकनीकी सुरक्षा दल (टीएसटी) के लिए पाकिस्तान को 670 करोड़ रुपये की अनुमानित कीमत की संभावित विदेश सैन्य बिक्री की मंजूरी देने का निर्णय लिया है।’
पेंटागन ने शुक्रवार को इस संभावित बिक्री के बारे में कांग्रेस को सूचित करते हुए आवश्यक प्रमाण पत्र दिया। बयान के अनुसार पाकिस्तान ने तकनीकी सहायता सेवाओं जिसमें सरकार और तकनीकी ठेकेदार और रसद समर्थन सेवाओं और पाकिस्तान के शांति अभियान को जारी रखने के लिए अमेरिकी कर्मियों की मौजूदगी वाली सहायता को जारी रखने का अनुरोध किया था।
पाकिस्तान भारत के खिलाफ ए-16 लड़ाकू विमान का इस्तेमाल कर चुका है। उसने हाल में इसका इस्तेमाल भारत द्वारा पाकिस्तान के बालाकोट में की गई एयर स्ट्राइक के बाद किया था। अपनी अधिसूचना में पेंटागन ने कहा कि इस समर्थन के तहत प्रस्तावित बिक्री से क्षेत्र में मूलभूत सैन्य संतुलन नहीं बिगड़ेगा। एफ-16 डॉट नेट के अनुसार पाकिस्तान ने विमानों के आदेश को पीस ड्राइव I के रूप में नामित किया है।