{"_id":"5e472cc58ebc3ee5ba7dfc44","slug":"america-anupam-kher-will-make-a-cultural-centre-in-new-york","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका : अनुपम खेर भारतीय विद्या भवन के साथ मिलकर न्यूयॉर्क में बनाएंगे सांस्कृतिक केंद्र","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका : अनुपम खेर भारतीय विद्या भवन के साथ मिलकर न्यूयॉर्क में बनाएंगे सांस्कृतिक केंद्र
Sat, 15 Feb 2020 04:57 AM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sat, 15 Feb 2020 04:57 AM IST
सार
अनुपम खेर का कहना है कि न्यूयॉर्क विविधता की सांस्कृतिक राजधानी है। इस शहर में रहने वाले विविध लोगों की संख्या दुनिया में कहीं और नहीं मिलेगी। वह चाहते हैं कि भारतीय विद्या भवन केवल भारतीय कलाकारों के लिए ही नहीं, बल्कि अन्य कलाकारों के लिए भी सांस्कृतिक केंद्र बने।
विज्ञापन
अनुपम खेर
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेता अनुपम खेर भारतीय विद्या भवन की अमेरिकी शाखा के साथ मिलकर संस्थान को कलाकारों के लिए उत्कृष्ट सांस्कृतिक और मानवीय केंद्र बनाने के लिए काम कर रहे हैं। यह केंद्र कलाकारों को कहानियों, विचारों आदि के आदान-प्रदान के लिए एक मंच प्रदान करेगा।
विज्ञापन
पिछले सप्ताह विद्या भवन में अपने आत्मकथात्मक नाटक ‘कुछ भी हो सकता है’ का प्रदर्शन करने वाले खेर ने कहा कि वह इसे सांस्कृतिक केंद्र बनाने के लिए संस्था के साथ सहयोग कर रहे हैं। यह प्रतिभाओं के लिए एक केंद्र के रूप में काम करेगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि न्यूयॉर्क विविधता की सांस्कृतिक राजधानी है। इस शहर में रहने वाले विविध लोगों की संख्या दुनिया में कहीं और नहीं मिलेगी। खेर ने कहा कि वह चाहते हैं कि भारतीय विद्या भवन केवल भारतीय कलाकारों के लिए ही नहीं, बल्कि अन्य कलाकारों के लिए भी सांस्कृतिक केंद्र बने।
विज्ञापन