फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America anger over Russian opposition leader Navalny Death President Biden Putin responsible

US: रूसी विपक्षी नेता नवलनी की मौत पर फूटा अमेरिका का गुस्सा, राष्ट्रपति बाइडन ने पुतिन को ठहराया जिम्मेदार

Sat, 17 Feb 2024 03:52 AM IST
यशोधन शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: यशोधन शर्मा Updated Sat, 17 Feb 2024 03:52 AM IST
सार

जो बाइडन ने नवलनी की मौत के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को जिम्मेदार ठहराया है। बाइडन ने कहा कि वह नवलनी की कथित मौत से हैरानी में नहीं बल्कि आक्रोशित हैं। 

विज्ञापन
America anger over Russian opposition leader Navalny Death President Biden Putin responsible
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन रूसी विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी की मौत के बाद से काफी गुस्से में हैं। उन्होंने नवलनी की मौत के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को जिम्मेदार ठहराया है। बाइडन ने कहा कि वह नवलनी की कथित मौत से हैरानी में नहीं बल्कि आक्रोशित हैं। गौरतलब है कि पूरी दुनिया अमेरिका और रूस के बीच जारी विवाद से अवगत है।

विज्ञापन


नवलनी की मौत को लेकर बाइडन ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के व्हाइट हाउस में कहा, 'वह भ्रष्टाचार, हिंसा और पुतिन सरकार द्वारा किए जा रहे सारे बुरे कामों के खिलाफ बहादुरी से लड़ते रहे। नवलनी की मौत के लिए पुतिन जिम्मेदार हैं।’ व्हाइट हाउस आर्कटिक सर्कल के उत्तर में रूसी दंड कॉलोनी में नवलनी की मौत के बारे में अधिक जानकारी मांग रहा था, जहां उसे दो महीने से भी कम समय पहले भेजा गया था।
विज्ञापन


अब जानिए, कौन थे नवलनी
बता दें कि नवेलनी को रूस में पुतिन का सबसे बड़ा आलोचक माना जाता था। सरकार विरोधी प्रदर्शन के लिए नवेलनी को साल 2021 में जेल हुई थी। इससे पहले नवलनी को जहर देकर मारने की भी कोशिश हुई थी। जिसमें नवलनी बच गए थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कई दिनों तक जेल से गायब रहे थे
इससे पहले खबर आई थी कि नवेलनी कई दिनों तक जेल से गायब रहे थे। दावा किया गया था कि उनके वकीलों की उनसे कोई बात भी नहीं हो पा रही थी। कैदियों की सूची से भी उनका नाम गायब था। हालांकि, करीब 20 दिन बाद उनके वकील उनसे मिल पाए थे। रूसी सरकार ने नवलनी को बेहद ठंडे आर्कटिक क्षेत्र में स्थित जेल में शिफ्ट कर दिया था।


बेहद खतरनाक हैं आर्कटिक क्षेत्र की जेल के हालात
बताया गया था कि नवलनी यामालो नेनेट्स के खार्प इलाके में स्थित जेल में बंद हैं। खार्प में करीब 5 हजार लोग रहते हैं और यह क्षेत्र आर्कटिक सर्किल के ऊपर स्थित है। इसके चलते यहां जबरदस्त ठंड होती है और यहां की परिस्थितियां बेहद खतरनाक होती हैं। जेल के कैदियों का बाहरी दुनिया से संपर्क नहीं होता और यह रूस के सबसे खतरनाक जेलों में गिनी जाती है। यह इलाका रूस की राजधानी मॉस्को से उत्तर पूर्व में दो हजार किलोमीटर दूर स्थित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed