फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America After sexual harassment of Indian American student in Chicago accused is strangle to death

अमेरिका: भारतीय अमेरिकी छात्रा की यौन उत्पीड़न के बाद गला दबाकर हत्या

Tue, 26 Nov 2019 01:18 PM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, शिकागो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, शिकागो Published by: अनवर अंसारी Updated Tue, 26 Nov 2019 01:18 PM IST
विज्ञापन
America After sexual harassment of Indian American student in Chicago accused is strangle to death
मृतका रूथ जॉर्ज - फोटो : Facebook

अमेरिका के शिकागो में भारतीय अमेरिकी 19 वर्षीय छात्रा की यौन उत्पीड़न के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्या की इस बर्बर घटना के बाद से भारतीय समुदाय सकते में है। 

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि रूथ जॉर्ज मूल रूप से हैदराबाद की रहने वाली थी और यहां इलिनॉयस विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रही थी। शनिवार को युवती के परिवार के ही एक वाहन की पीछे वाली सीट पर उसका शव बरामद हुआ।
विज्ञापन


वहीं हमलावर डोनाल्ड थर्मन (26) को रविवार को शिकागो मेट्रो स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। वह विश्वविद्यालय से जुड़ा हुआ नहीं है। सोमवार को उस पर औपचारिक रूप से आरोप तय किए गए। चिकित्सीय जांच में पता चला है कि रूथ की मौत गला दबाने से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वविद्यालय ने बताया कि रूथ के परिवार ने विश्वविद्यालय पुलिस को शनिवार को बताया था कि उनकी रूथ से शुक्रवार से बातचीत नहीं हो पाई है। उसके फोन के हालस्टेड स्ट्रीट पार्किंग गैरेज में होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस और परिवार के सदस्य वहां पहुंचे, जहां वाहन में उसका शव मिला।


विश्वविद्यालय के अनुसार रूथ का पीछा कर रहे आरोपी की फुटेज पुलिस ने वहां लगे कैमरों से बरामद की। इसके बाद उसे रविवार को हालस्टेड और हैरिसन मार्ग के बीच ब्लू लाइन स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। उसने पूछताछ के दौरान अपना गुनाह स्वीकार कर लिया है।

विश्वविद्यालय के चांसलर माइकल डी. एमीरिडिस ने भी रूथ के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed