फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America advice to China during meeting with Xi Jinping Joe Biden may ask to follow the rules

चीन को अमेरिका की नसीहत: जो बाइडन ने शी जिनपिंग के साथ शुरू की शिखर बैठक, नियमों का पालन करने के लिए कह सकते हैं 

Tue, 16 Nov 2021 12:30 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 16 Nov 2021 12:30 AM IST
सार

इस डिजिटल संवाद को लेकर दोनों पक्षों को उम्मीद है कि जनवरी में बाइडन के राष्ट्रपति बनने के बाद से दो देशों के बीच पैदा हुई कटु रिश्ते कुछ कम होंगे।

विज्ञापन
America advice to China during meeting with Xi Jinping Joe Biden may ask to follow the rules
Joe Biden virtual summit with Chinese President Xi Jinping - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने मंगलवार सुबह (भारतीय समयानुसार) व्हाइट हाउस से चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ आभासी शिखर सम्मेलन की शुरुआत की। माना जा रहा है कि बैठक में अमेरिकी राष्ट्रपति उनसे महाशक्ति संघर्ष को कम करने के लिए कह सकते हैं। अमेरिकी प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बाइडन कह सकते हैं कि चीन को एक जिम्मेदार देश की तरह नियमों का पालन करना चाहिए। हालांकि अमेरिका को इस बैठक से बहुत अधिक उम्मीद नहीं है।

विज्ञापन


इस डिजिटल संवाद को लेकर दोनों पक्षों को उम्मीद है कि जनवरी में बाइडन के राष्ट्रपति बनने के बाद से दो देशों के बीच पैदा हुई कटु रिश्ते कुछ कम होंगे। दुनिया की दोनों बड़ी अर्थव्यवस्थाएं कोविड-19 महामारी की उत्पत्ति, बीजिंग के परमाणु शस्त्रागार के विस्तार और ताइवान पर बढ़ते चीनी दबाव पर असहमत हैं।
विज्ञापन


इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने 'इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट एंड जॉब्स एक्ट' बिल पर हस्ताक्षर किए। यह बिल पानी, ऊर्जा और ब्रॉडबैंड बुनियादी चीजों को मजबूत करता है। यह बिल वित्तीय वर्ष 2026 के माध्यम से पांच साल के लिए भूतल परिवहन कार्यक्रमों को फिर से अधिकृत करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बैठक में इन मुद्दों पर भी चर्चा की संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता। इनके अलावा, अमेरिकी सहयोगियों के साथ आर्थिक जबरदस्ती और कथित मानवाधिकारों के हनन को लेकर भी अमेरिका की चिंताओं पर बातचीत हो सकती है। अधिकारी ने कहा, यह ऐसी बैठक नहीं है जिससे हम बहुत अधिक उम्मीदें रख सकें। फिर भी यदि कुछ मुद्दों पर तनाव कम होता है तो यह अच्छा होगा।


बड़ी घोषणा की संभावना बहुत कम
व्हाइट हाउस को बाइडन-शी बैठक को लेकर बहुत अधिक उम्मीदें नहीं हैं। अधिकारियों ने कहा, इस ऑनलाइन बैठक को लेकर न तो हमें ज्यादा उम्मीदें नहीं हैं और ही किसी बड़ी घोषणा की संभावना दिख रही है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों द्वारा साझा बयान जारी करने की भी कोई योजना नहीं है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा, मुझे लगता है कि उनके रिश्ते का इतिहास, उनके साथ समय बिताने के बाद, उन्हें काफी स्पष्टवादी होने की अनुमति देता है और यह आगे भी जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed