काबुल ड्रोन हमला: अमेरिका ने माना आतंकियों पर किए हमले में मारे गए आम नागरिक, रक्षा मंत्री ऑस्टिन ने मांगी माफी
काबुल में अमेरिकी ड्रोन हमले में आम नागरिकों के मरने पर पहले अमेरिका ने इंकार किया था। लेकिन अब कमांडर जनरल फ्रैंक मैकेंजी ने इस घटना पर दुख जताया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काबुल एयरपोर्ट पर पिछले महीने एक बड़ा धमाका हुआ था, इस आतंकी हमले में आम नागरिकों के साथ एक दर्जन से ज्यादा अमेरिकी सैनिक भी मारे गए थे। इसके बाद अमेरिका ने बदला लेते हुए आतंकियों के ठिकानों पर काबुल में ड्रोन से हमला किया था। जांच में पता चला था कि इस ड्रोन हमले में 10 लोग मारे गए थे। लेकिन अब अमेरिका ने मान लिया है कि काबुल ड्रोन हमले में 10 निर्दोष लोग मारे गए थे।
यूएस सेंट्रल कमांड के कमांडर जनरल फ्रैंक मैकेंजी का कहना है कि 29 अगस्त को काबुल में ड्रोन हमले में 10 नागरिकों की मौत एक दुखद गलती थी, पीड़ितों के परिवारों के लिए ईमानदारी से और गहरी संवेदना प्रकट करता हूं।
Gen Frank Mckenzie, Commander of US Central Command says drone strike that killed 10 civilians in Kabul on Aug 29 was a "tragic mistake", extends "sincere & profound condolences" to the families of the victims; says the US is "exploring the possibilities of ex gratia payments"
— ANI (@ANI) September 17, 2021
अमेरिकी रक्षा मंत्री ने मांगी माफी
अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड जे ऑस्टिन ने भी 29 अगस्त को काबुल में ड्रोन हमले में 10 अफगान नागरिकों की मौत के लिए माफी मांगी।
US Defence Secretary Lloyd J Austin III apologizes for the drone strike that killed 10 Afghan civilians in Kabul on August 29
— ANI (@ANI) September 17, 2021
(File photo) pic.twitter.com/55luR8I086
न्यूयॉर्क टाइम्स ने भी किया था खुलासा
अमेरिकी समाचार पत्र न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी जांच पड़ताल में पाया था कि अमेरिकी सेना ने जिस ड्रोन हमले में कार समेत ड्राइवर जेमारी अहमदी (46) समेत दस लोगों को उड़ाया उसमें बम नहीं था। जांच पड़ताल से पता चला, हमले के दिन जेमारी लोगों को काम पर छोड़ने और लाने का काम कर रहे थे। सेना कार में बम लोड करने की बात कर रही थी, जबकि वो पानी के कनस्तर थे, जिन्हें अहमदी ने कार में लोड किया था।
बेकसूर और मासूम बच्चे अपनी जान से हाथ गंवा बैठे
जांच में ये भी पता किया गया कि कार ड्राइवर का आईएसआईएस से संबंध तो नहीं था? ड्रोन से हमले के बाद कार में क्या कोई धमाका हुआ था। जांच पड़ताल के आधार पर अखबार ने कार में बम न होने का दावा किया था। साथ ही ये भी स्पष्ट किया था कि ये हमला एक चूक थी, जिसमें बेकसूर और मासूम बच्चे अपनी जान से हाथ गंवा बैठे।