{"_id":"607ddf978ebc3ec36c7a814a","slug":"america-a-seven-year-old-girl-died-due-to-a-shootout-in-chicago","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: शिकागो में गोलीबारी, सात वर्षीय बच्ची की मौत ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: शिकागो में गोलीबारी, सात वर्षीय बच्ची की मौत
Tue, 20 Apr 2021 01:22 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, शिकागो
एजेंसी, शिकागो
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 20 Apr 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
शिकागो में गोलीबारी
- फोटो : Twitter
अमेरिका में बंदूक संस्कृति पर नियंत्रण न होने से कई लोग मारे जा चुके हैं। शिकागो में मैकडॉनल्ड्स की एक इकाई के बाहर रविवार को हुई गोलीबारी में एक सात वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। इस दौरान बच्ची का पिता गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
शिकागो पुलिस ने बताया कि घटना वक्त जॉन्टे एडम्स और उसकी बेटी जैसलिन होमान स्क्वायर में मैकडॉनल्ड्स की पार्किंग में अपनी कार के भीतर थे। घटनास्थल पर एक कर्मचारी ने बताया कि एक अन्य कार से दो लोग उतरे और उन्होंने एडम्स की कार को निशाना बनाकर गोलियां चलानी शुरू कर दीं।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि बच्ची को कई बार गोली मारी गई। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची का पिता अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत गंभीर है। फिलहाल इस मामले में अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
विज्ञापन