फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ambulance will fulfill the last wish of patients suffering from serious illness in Australia

मरने वाले की आखिरी इच्छा पूरी करेगी एंबुलेंस, बच्चों से मिलाएगी और सैर भी कराएगी 

Sat, 27 Jul 2019 10:26 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Sat, 27 Jul 2019 10:26 AM IST
विज्ञापन
Ambulance will fulfill the last wish of patients suffering from serious illness in Australia
प्रतीकात्मक तस्वीर

ऑस्ट्रेलिया में गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों की अंतिम इच्छा पूरी करने को लेकर एक फैसला लिया गया है। इन मरीजों के लिए ऐसी एंबुलेंस चलाने की घोषणा की गई है जो मरने वाले मरीज की आखिरी इच्छा को पूरा करेगी।

विज्ञापन


अगर कोई मरीज अपने पालतू जानवर या फिर अपने बच्चों, पोते-पोती से मिलने की इच्छा जाहिर करते है या किसी आर्ट गैलरी और म्यूजियम में जाने की इच्छा जाहिर करता है तो यह एंबुलेंस उसकी आखिरी ख्वाहिश पूरी करने में मदद करेगी।
विज्ञापन


बता दें कि यहां कुछ दिन पहले एक महिला को अस्पताल ले जाते समय बीच पर ले जाया गया था। इस दौरान डॉक्टरों ने महिला का फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। यह तस्वीर देखते ही देखते चर्चा का विषय बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे प्रेरणा लेते हुए क्वींसलैंड के स्वास्थ्य मंत्री स्टीवन माइल्स ने यह कदम उठाया। उन्होंने आखिरी इच्छा पूरी करने के लिए एंबुलेंस वाहन चलाने की घोषणा की। 

माइल्स ने कहा कि लोगों की आखिरी ख्वाहिशों को पूरा करना बेहद ही चुनौती भरा होता है। 

क्योंकि उस स्थिति में आप एक ऐसे व्यक्ति को संभाल रहे होते हैं जो ना चल सकता है और ना बैठ सकता है। यहां तक कि कई बार उन्हें ऑक्सीजन की भी जरूरत होती है। ऑस्ट्रेलिया का यह कदम नीदरलैंड में चलाए जा रहे कार्यक्रम पर आधारित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed