फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   All over the world last year 11 crore 13 lakh people faced acute hunger crisis

पूरी दुनिया में पिछले साल 11 करोड़ 13 लाख लोगों ने घोर भुखमरी का सामना किया

Wed, 03 Apr 2019 11:45 AM IST
अनिल पांडेय भाषा, संयुक्त राष्ट्र
भाषा, संयुक्त राष्ट्र Published by: अनिल पांडेय Updated Wed, 03 Apr 2019 11:45 AM IST
विज्ञापन
All over the world last year 11 crore 13 lakh people faced acute hunger crisis
विश्व खाद्य कार्यक्रम की रिपोर्ट - फोटो : WFP

युद्ध, जलवायु से जुड़ी आपदाओं और आर्थिक अशांति जैसे कारणों से पैदा हुए खाद्य संकट की वजह से दुनिया के 53 देशों के करीब ग्यारह करोड़ 13 लाख लोगों को पिछले साल घोर भुखमरी जैसी स्थिति का सामना करना पड़ा था। संयुक्त राष्ट्र और यूरोपीय संघ की एक नई रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। 

विज्ञापन


खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ), विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) और यूरोपीय संघ की ‘ग्लोबल रिपोर्ट ऑन फूड क्राइसिस 2019’ रिपोर्ट में बताया गया है कि एक करोड़ से ज्यादा लोग पिछले तीन साल से लगातार भुखमरी का सामना कर रहे हैं। 
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार करीब 11 करोड़ 13 लाख से ज्यादा लोग 53 देशों में घोर भुखमरी का सामना कर रहे हैं और उन्हें तत्काल खाद्य पदार्थ, पोषक आहार और आजीविका की जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खाद्य पदार्थ का सबसे भयावह संकट का सामना यमन, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो, अफगानिस्तान, इथियोपिया, सीरिया, सूडान, दक्षिणी सूडान और उत्तरी नाइजीरिया जैसे देश कर रहे हैं। इन देशों में कुल सात करोड़ 20 लाख लोग खाद्य संकट का सामना कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed