फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Albert Einstein's autographed manuscript fetches Rs 10.7 crore at auction in Shanghai

चीन: अल्बर्ट आइंस्टीन से जुड़ी पांडुलिपि की नीलामी, 10.7 करोड़ रुपये में तय हुआ सौदा

Wed, 27 Sep 2023 06:42 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Wed, 27 Sep 2023 06:42 PM IST
सार

भौतिक वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन द्वारा हस्ताक्षरित एक पांडुलिपि की नीलामी हुई है। इसकी नीलामी 10.7 करोड़ रुपये में हुई। नीलामी कार्यक्रम 23 सितंबर को वाल्डोर्फ एस्टोरिया शंघाई में आयोजित किया गया था।

विज्ञापन
Albert Einstein's autographed manuscript fetches Rs 10.7 crore at auction in Shanghai
अल्बर्ट आइंस्टीन द्वारा साइन पेपर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विश्व विख्यात भौतिक वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन द्वारा हस्ताक्षरित एक पांडुलिपि की शंघाई में नीलामी हुई। जिसकी बोली 10.7 करोड़ रुपये लगाई गई थी। यह दुर्लभ हस्ताक्षरित पांडुलिपि विज्ञान में उनके प्रसिद्ध योगदान विशेष सापेक्षता के सिद्धांत (1905) और सामान्य सापेक्षता (1915) के विकास की व्याख्या से जुड़ी है। नीलामी कार्यक्रम 23 सितंबर को वाल्डोर्फ एस्टोरिया शंघाई में आयोजित किया गया था।
विज्ञापन


पहली बार 3 फरवरी 1929 को जर्मन में लिखी गई यह पांडुलिपि न्यूयॉर्क टाइम्स में प्रकाशित हुई थी। आइंस्टीन को विज्ञान में उनके दो सबसे प्रसिद्ध योगदानों के विकास की व्याख्या करने के लिए नियुक्त किया गया था, जिसमें विशेष सापेक्षता के सिद्धांत (1905) और सामान्य सापेक्षता (1915)  प्रमुख थे।
विज्ञापन


क्रिस्टीज चाइना के अध्यक्ष रेबेका यांग ने कहा, 14 पेज की पांडुलिपि अत्यधिक महत्व रखती है क्योंकि यह सापेक्षता की खोज के  इतिहास की याद दिलाती है। साथ ही इसके कामकाज की व्याख्या करती है। इसमें दो समीकरण और अंतरिक्ष-समय सातत्य की संरचना को दर्शाने वाला एक आरेख, साथ ही वैज्ञानिक सूत्रों के दो पृष्ठ शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed