फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Albania PM Edi Rama says AI Minister Diella Pregnant With 83 Children

Albania AI minister: अल्बानिया की एआई मंत्री डिएला हुईं गर्भवती, 83 बच्चों को देंगी जन्म! जानें क्या है माजरा

Sun, 26 Oct 2025 10:54 PM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन Published by: राहुल कुमार Updated Sun, 26 Oct 2025 10:54 PM IST
सार

अल्बानिया के प्रधानमंत्री एडी रामा के एक बयान ने दुनियाभर में हलचल मचा दी है। जर्मनी की राजधानी बर्लिन में आयोजित ग्लोबल डायलॉग सम्मेलन में उन्होंने घोषणा की कि अल्बानिया की पहली एआई मंत्री डिएला गर्भवती हैं।

विज्ञापन
Albania PM Edi Rama says AI Minister  Diella Pregnant  With 83 Children
एआई मंत्री (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : AI

विस्तार

आपको अल्बानिया की वर्चुअल मंत्री (एआई) डिएला तो याद ही होंगी। अल्बानिया ने एआई से भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए इसे एक मंत्री का दर्जा दिया है। डिएला की नियुक्ति के बाद उनके गर्भवती होने की जानकारी सुर्खियों में हैं। अब खबर आ रही है कि यह एआई मंत्री गर्भवती हैं और एक साथ 80 से अधिक बच्चों को जन्म देने वाली हैं।

विज्ञापन


जर्मनी की राजधानी बर्लिन में आयोजित ग्लोबल डायलॉग में अल्बानिया के प्रधानमंत्री ने एडी रामा के बयान ने उस समय खलबली मचा दी, जब उन्होंने कहा कि आज हमने डिएला के साथ एक बड़ा रिस्क उठाया और हमने बहुत अच्छा किया। आपको बता दें कि डिएला गर्भवती है, और वह 83 बच्चों को जन्म देने वाली है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने एडी रामा ने आगे कहा, इनमें से हर एक बच्चा संसद सत्रों में भाग लेने वाले सांसदों के लिए एक सहायक के तौर पर काम करेगा। ये बच्चे हर सत्र की कार्यवाही का रिकॉर्ड रखेंगे और सांसदों को सुझाव भी देंगे। इन सभी बच्चों के पास अपनी मां का ज्ञान होगा। उन्होंने बताया कि सत्र के दौरान अगर कोई संसद से कुछ छूट जाता है ये उसकी मदद करेंगे। यह एआई सिस्टम साल 2026 तक पूरी तरह से ऑपरेशनल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने नए एआई प्रणाली के बारे में बताते हुए कहा, मान लीजिए संसद सत्र के दौरान कोई सांसद चाय पीने के लिए बाहर चला गया और वापस लौटने में उसे देरी हो जाती है, तो ऐसे में डिएना के ये बच्चे उस सासंद को याद दिलाएंगे कि वापस अपने काम पर लौटना है।  यही नहीं डिएना के बच्चे विपक्षी नेताओं पर सरकार से सवाल पूछने के सुझाव भी देंगे।  

कौन हैं एआई मंत्री है डिएला?
दरअसल, एआई तकनीक के क्षेत्र में अल्बानिया ने वो कर दिखाया है जो अब तक अमेरिका और चीन जैसे विकसित देश भी नहीं कर पाए। डिएला दुनिया की पहली एआई मंत्री है जिसे भ्रष्टाचार खत्म करने की जिम्मेदारी दी जा रही है। प्रधानमंत्री रामा का कहना था कि डिएला पब्लिक फंडिंग प्रोजेक्ट्स और सरकारी टेंडरों की निगरानी करेगी ताकि भ्रष्टाचार को पूरी तरह खत्म किया जा सके। रामा ने वादा किया कि "हमारे यहां सभी सार्वजनिक टेंडर 100% भ्रष्टाचार मुक्त होंगे। 


अल्बानिया में सरकारी टेंडरों में घोटाले लंबे समय से भ्रष्टाचार अमह मुद्दे रहे हैं। यह AI सिस्टम हर कंपनी द्वारा लगाई जाने वाली बोली की समीक्षा करेगा जिससे इंसानी दखल खत्म हो जाएगा और रिश्वत, धमकियां या पक्षपात जैसे खतरे भी समाप्त हो जाएंगे। इस सेक्टर में सुधार करना अल्बानिया की 2030 तक यूरोपीय संघ में शामिल होने की महत्वाकांक्षाओं के लिए भी अहम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed