फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Alaska and Tajikistan Earthquake richter scale magnitude Seismology Center casualties rescue hindi news update

Earthquake: अलास्का में 6.2 तीव्रता का भूकंप, ताजिकिस्तान में भी कांपी धरती; सुनामी की चेतावनी जारी

Mon, 21 Jul 2025 06:03 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अलास्का/दुशांबे
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अलास्का/दुशांबे Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 21 Jul 2025 06:03 AM IST
सार

अमेरिका के अलास्का और ताजिकिस्तान में सोमवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। जहां, अलास्का में भूकंप की तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 6.2 मापी गई। वहीं, ताकिस्तान में 4.6 तीव्रता का भूकंप आया। अलास्का में भूकंप आने के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। 

विज्ञापन
Alaska and Tajikistan Earthquake richter scale magnitude Seismology Center casualties rescue hindi news update
भूकंप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिका के अलास्का में सोमवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। संबंधित एजेंसियों ने भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने बताया कि भूकंप की तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 6.2 मापी गई है। भूकंप का केंद्र 48 किलोमीटर गहराई में पाया गया। एनसीएस के मुताबिक, इतनी कम गहराई पर आए भूकंप के बाद दोबारा झटके (आफ्टरशॉक) आने की संभावना ज्यादा होती है। वहीं, दूसरी तरफ ताजिकिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। यहां भूकंप की तीव्रता रिएक्ट पैमाने पर 4.6 मापी गई। खबर लिखे जाने तक किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं आई है।

विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले भी अलास्का में 17 जुलाई को भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इस दौरान भूकंप की तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 7.3 मापी गई थी। एनसीएस के मुताबाकि, भूकंप का केंद्र 36 किलोमीटर गहराई में पाया गया था। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


कम गहराई में आने वाले भूकंप अधिक खतरनाक
भूकंप और प्राकृतिक आपदाओं पर नजर रखने वाले जानकारों के मुताबिक, गहराई में आने वाले भूकंपों की तुलना में अलास्का में 6.2 तीव्रता का भूकंप अधिक खतरनाक है। इसलिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। भूगर्भविज्ञान की भाषा में इतनी कम गहराई में लगे झटकों को आमतौर पर 'उथले भूकंप' माना जाता है। इनके अधिक खतरनाक होने का कारण भूकंपीय तरंगों को सतह तक पहुंचने में लगने वाला कम समय है। ऐसे हालात में जमीन अधिक हिलती है और इमारतों को ज्यादा नुकसान होता है। नतीजतन अधिक लोगों के हताहत होने का खतरा बना रहता है।


अलास्का के तटीय इलाकों में सुनामी की चेतावनी जारी
द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी सुनामी चेतावनी प्रणाली ने अलास्का की खाड़ी में आए भूकंप के बाद तटीय इलाकों के कुछ हिस्सों में सुनामी की चेतावनी जारी की है। लोगों को ऊंचाई वाले स्थानों पर जाने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही, उन्हें समुद्र तट और नदी जैसे जल क्षेत्रों से दूर रहने के लिए कहा गया है। सुनामी निगरानी का मतलब है कि विशेषज्ञ खतरे का आकलन कर रहे हैं, इसलिए आगे की जानकारी का इंतजार करना चाहिए। 

ताजिकिस्तान में 4.6 तीव्रता का भूकंप 
दूसरी तरफ, ताजिकिस्तान में भी सोमवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 4.6 मापी गई। एजेंसी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र 23 किलोमीटर गहराई में पाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed