फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Al-Taji military camp in Iraq holding US Troops under missile attack

इराक में अमेरिकी सेना के ठिकाने पर फिर रॉकेट हमला, इस बार अल-तजी मिलिट्री कैंप निशाने पर

Wed, 15 Jan 2020 06:51 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 15 Jan 2020 06:51 PM IST
विज्ञापन
Al-Taji military camp in Iraq holding US Troops under missile attack
सांकेतिक तस्वीर

इराक में अमेरिकी सेना के ठिकाने पर फिर हमला हुआ है। ताजा हमला मंगलवार की रात अल-तजी मिलिट्री कैंप पर हुआ है। जानकारी के मुताबिक कैंप के पास कम से कम एक रॉकेट गिरा। 

विज्ञापन

 

ईरान विमान हमले का वीडियो बनाने वाला युवक गिरफ्तार 

यूक्रेन के यात्री विमान हमले को लेकर नया वीडियो सामने आया है। इनमें दिख रहा है कि ईरान की दो मिसाइलों ने विमान के आसमान में ही टुकड़े टुकड़े कर दिए। इस घटना में विमान में सवार सभी 176 लोगों की मौत हो गई थी। इस धुंधले से वीडियो में दिख रहा है कि 30 सेकेंड के भीतर ईरान ने दो मिसाइल दागीं। यह वीडियो एक गांव के बने मकान की छत से बनाया गया है। ईरान ने शुरूआत नानुकुर के इसमें अपनी गलती मान ली थी। पुलिस ने इस मामले में वीडियो बनाने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। यूएन एवियशन नियामक, ईरान के अनुरोध पर इस हादसे की जांच में शामिल हो रहा है।
विज्ञापन


रूहानी बोले- माफी मांगें सशस्त्र बल 

ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने पिछले सप्ताह यूक्रेन के विमान को गिराए जाने के बाद बुधवार को ‘राष्ट्रीय एकता’ की अपील की। रूहानी ने कहा कि लोग यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि प्रशासन उनके साथ संवेदना, विश्वास और सत्यनिष्ठा से पेश आएगा। उन्होंने सशस्त्र बलों से कहा कि वह माफी मांगें और लोगों को बताएं कि यह विमान हादसा कैसे हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि बीते सोमवार को भी बगदाद के उत्तर में अमेरिकी सैनिकों के ठिकाने पर चार रॉकेट दागे गए थे। अल-बलाद एयरबेस पर हुए इस हमले में चार इराकी वायु सैनिक घायल हो गए थे। इससे पहले सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत के बाद बौखलाए ईरान ने पिछले सप्ताह इराक स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइलें बरसाईं थीं। इसमें दावा किया गया था कि हमले में 80 से ज्यादा अमेरिकी मारे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed