{"_id":"62ffe0704d073c2fdf117b10","slug":"al-shabaab-gunmen-attack-on-hotel-in-mogadishu-in-somalia","type":"story","status":"publish","title_hn":"Somalia: सोमालिया में मुंबई जैसा हमला, आतंकियों ने होटल हयात पर बरसाईं गोलियां, अब तक 20 की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Somalia: सोमालिया में मुंबई जैसा हमला, आतंकियों ने होटल हयात पर बरसाईं गोलियां, अब तक 20 की मौत
Sat, 20 Aug 2022 10:32 PM IST
देव कश्यप
एएनआई, मोगादिशु।
एएनआई, मोगादिशु।
Published by: देव कश्यप
Updated Sat, 20 Aug 2022 10:32 PM IST
सार
सुरक्षा अधिकारी अब्दुकादिर हसन ने बताया कि हयात होटल पर हमले के बाद सुरक्षा बलों और जिहादी समूह के लड़ाकों के बीच भीषण मुठभेड़ में 20 लोगों की मौत हो गई है।
विज्ञापन
सोमालिया की राजधानी मेगादिशु में होटल हयात पर हमला
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में मुंबई जैसे हमले को अंजाम दिया गया है जहां आतंकी समूह अल-शबाब के बंदूकधारियों ने होटल हयात पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई हैं। इस हमले में 20 लोगों की मौत हो गई है और 40 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। सुरक्षा सूत्रों और प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि अल-शबाब के लड़ाकों ने शुक्रवार को सोमालिया की राजधानी मोगादिशु के हयात होटल पर गोलियों की बौछार कर दी जिसमें आठ लोगों की जान जा चुकी है। बताया जा रहा है कि आतंकवादियों ने होटल हयात पर कब्जा कर लिया है।
विज्ञापन
खुफिया प्रमुख समेत दो सुरक्षा अधिकारी घायल
एक मीडिया ब्रीफिंग में, सोमाली पुलिस के प्रवक्ता अब्दीफतह अदन हसन ने कहा कि एक आत्मघाती हमलावर शुरू में होटल में घुसा और फायरिंग शुरू कर दी, जिसके परिणामस्वरूप सुरक्षा बलों और जिहादी समूह के बंदूकधारियों के बीच भीषण गोलीबारी हुई। इस घटना में 20 लोगों की मौत हो गई। उन्होंने पुष्टि की कि कुछ बंदूकधारी अभी भी होटल में हैं। इसके अलावा, उन्होंने सुनिश्चित किया कि सुरक्षा अधिकारी स्थिति से निपट रहे थे और कहा कि आतंकवादियों को जल्द ही समाप्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
क्या है सोमालिया में ‘खौफ’ का दूसरा नाम बन चुका है अल-शबाब?
दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में आतंकवादी संगठन अल-कायदा के जो धड़े हैं, अल-शबाब उन्हीं में से एक है। मुख्य तौर पर सोमालिया स्थित इस संगठन का पूरा नाम हरकत अल-शबाब अल मुजाहिदीन है और केन्या से लगती देश की दक्षिणी सीमा पर इसका जबर्दस्त वर्चस्व है। अल-शबाब का एकमात्र मकसद सोमालिया सरकार को जड़ से उखाड़ना है। अल-शबाब सऊदी अरब के वहाबी इस्लाम को मानता है, जो कि इस्लाम का सबसे कट्टर स्वरूप है।
विज्ञापन
सोमालिया सरकार के खिलाफ लंबे समय से जंग लड़ रहे इस आतंकी संगठन का ये कोई पहला हमला नहीं है। अल शबाब ने मोगादिशू शहर में इससे पहले भी कई भयानक विस्फोटों को अंजाम दिया है। आतंकी संगठन अल-शबाब की स्थापना 2006 में हुई थी। उस समय मोगादिशू शहर यूनियन ऑफ इस्लामिक कोर्ट्स के कब्जे में था, जो कि शरिया अदालतों का एक संगठन था। इसका मुखिया शरीफ शेख अहमद था। 2006 में इथियोपिया की सेना ने इस संगठन को हरा दिया और अल-शबाब का जन्म हुआ।अल-शबाब यूनियन ऑफ इस्लामिक कोर्ट्स की ही एक कट्टरपंथी शाखा है।
भारत ने की कड़ी निंदा
भारत ने हयात होटल पर हमले की कड़ी निंदा की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया, "भारत मोगादिशू में हयात होटल पर हमले की कड़ी निंदा करता है और आतंकवाद के इस कायराना कृत्य के पीड़ितों और परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता है। भारत सरकार और सोमालिया के लोगों के साथ आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में खड़ा है। विदेश मंत्रालय ने अफगानिस्तान का लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत की जारी मानवीय सहायता के हिस्से के रूप में भारत अफगानिस्तान को चिकित्सा सहायता का 10वां बैच भेज दिया है।