फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Al Qaeda terrorist Ayman al-Zawahiri released video on anniversary of the 9/11 terror attack

अलकायदा सरगना ने मुस्लिमों को उकसाया, कहा- अमेरिका, यूरोप, रूस को तबाह कर दो

Thu, 12 Sep 2019 10:50 AM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Trainee Trainee Updated Thu, 12 Sep 2019 10:50 AM IST
सार

  • अयमान अल-जवाहिरी ने वीडियो जारी कर मुस्लिमों को पश्चिमी देशों पर हमला करने के लिए उकसाया
  • वीडियो में कहा कि अमेरिका, यूरोप, इसराइल और रूस जैसे पश्चिमी देशों पर हमला करके उन्हें बर्बाद कर दें
  • अल-जवाहिरी 2011 में ओसामा बिन लादेन के मारे जाने के बाद संगठन प्रमुख बना था

विज्ञापन
Al Qaeda terrorist Ayman al-Zawahiri released video on anniversary of the 9/11 terror attack
अलकायदा प्रमुख अल-जवाहिरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आतंकी संगठन अलकायदा के सरगना अयमान अल-जवाहिरी ने बुधवार को 9/11 आतंकी हमले की बरसी पर वीडियो जारी कर मुस्लिमों को पश्चिमी देशों पर हमला करने के लिए उकसाया है। 

विज्ञापन


वीडियो में जवाहिरी मुस्लिमों से कह रहा है कि अमेरिका, यूरोप, इसराइल और रूस जैसे पश्चिमी देशों पर हमला करके उन्हें बर्बाद कर दें। अल-जवाहिरी 9/11 आतंकी हमले की 18वीं बरसी पर मुस्लिमों को संबोधित कर रहा था। 
विज्ञापन


अमेरिकी कंपनी सर्च फॉर इंटरनेशनल टेरिरिस्ट एटिटीज (एसआईटीई) ने इसका खुलासा किया है। एसआईटीई आतंकी संगठनों की ऑनलाइन गतिविधियों को ट्रैक करने के लिए जानी जाती है। इसके बाद ही जवाहिरी का यह वीडियो सामने आया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो में आतंकी सरगना ने कहा कि यदि आप जिहाद चाहते हैं, तो पश्चिमी देशों की सेना को धीरे-धीरे खत्म करते रहें। अमेरिकी सैनिक आज पूर्व से पश्चिम तक पूरी दुनिया में हैं। उसने लोगों को भड़काते हुए कहा कि आपके देश के भीतर अमेरिकी ठिकानों भरे हुए हैं, जिसमें सभी काफिर हैं। उनके द्वारा भ्रष्टाचार फैलाया जा रहा है। 

जवाहिरी का यह भाषण 33 मिनट 28 सेकंड का है। वीडियो को अलकायदा के ही अस-सहाब मीडिया फाउंडेशन ने जारी किया है। जवाहिरी ने अपने भाषण में जिहादी रास्ता छोड़ने वाले लोगों की आलोचना करते हुए कहा कि ये कहते हैं कि 9/11 जैसे हमले नहीं होने चाहिए, क्योंकि इनमें निर्दोष नागरिक मारे जाते हैं। 

गौरतलब है कि बुधवार तड़के ही अफगानिस्तान के काबुल में अमेरिकी दूतावास के पास धमाका हुआ था। अभी तक किसी संगठन ने धमाके की जिम्मेदारी नहीं ली है। बताया गया है कि यह एक तरह का रॉकेट ब्लास्ट था।

बता दें कि 11 सितंबर 2001 को अमेरिका के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर और अमेरिकी रक्षा मुख्यालय पेंटागन पर हुए हमले में 2983 लोग मारे गए थे। इसके पीछे अलकायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन का हाथ था। जिसके बाद अमेरिका ने मई 2011 में लादेन को पाकिस्तान के एबटाबाद में घुस कर मार गिराया था। 


अल-जवाहिरी 2011 में ओसामा बिन लादेन के मारे जाने के बाद संगठन प्रमुख बना था। जवाहिरी मिस्त्र का रहने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जवाहिरी अभी पाकिस्तान या अफगानिस्तान में छिपा हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed