फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Al Qaeda operated from Pakistan Khyber Pakhtunkhwa and Karachi claims US Congressional Research Service

अमेरिकी रिपोर्ट में दावा: ओसामा की पनाहगाह ही नहीं, अल-कायदा का बेस भी बन गया पाकिस्तान

Tue, 28 Sep 2021 03:04 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 28 Sep 2021 03:04 PM IST
सार

अमेरिकी अफसरों ने इस रिपोर्ट में पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत (केपीके) और कराची को अल-कायदा समेत कई आतंकी संगठनों के अभियानों का केंद्र करार दिया।

विज्ञापन
Al Qaeda operated from Pakistan Khyber Pakhtunkhwa and Karachi claims US Congressional Research Service
आतंकी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फजीहत जारी है। पहले संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाक सरकार पर यूएन द्वारा चिह्नित आतंकियों को पनाह देने के सबूत पेश किए। इसके बाद ऐबटाबाद से ओसामा के पकड़े जाने का मुद्दा उठा कर पाकिस्तान के तार सीधे आतंकियों से जुड़े होने की बात कह दी। अब भारत के इन आरोपों की पुष्टि अमेरिका की संसद से जुड़ी एक संस्था ने भी की है। यूएस कांग्रेसनल रिसर्च सर्विस (सीआरएस) की रिपोर्ट के मुताबिक, ओसामा बिन-लादेन के संगठन अल-कायदा ने लंबे समय तक पाकिस्तान को बेस बनाकर दूसरे देशों में अपने आतंकी हमलों को अंजाम दिया। 
विज्ञापन


अमेरिकी अफसरों ने इस रिपोर्ट में पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत (केपीके) और कराची को अल-कायदा समेत अन्य आतंकी संगठनों के अभियान का केंद्र करार दिया। रिपोर्ट में कहा गया है कि अल-कायदा ही नहीं पाकिस्तान कई और आतंकी संगठनों का बेस भी रहा है। इनमें से कई तो 1980 के दौर से ही पाकिस्तान से ऑपरेट कर रहे हैं। 
विज्ञापन


इसी रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि पाकिस्तान में 12 आतंकी संगठन सक्रिय हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान में सक्रिय पांच आतंकी संगठनों के निशाने पर भारत है, जिसमें लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मुहम्मद जैसे आतंकी संगठन शामिल हैं। वहीं, बाकी के सात विदेशी आतंकी संगठन हैं। सीआरएस ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अमेरिकी अधिकारियों ने पाकिस्तान में आतंकियों के कई ऑपरेशनल बेस और मिलिटेंट ग्रुप की पहचान की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्वाड सम्मेलन के दौरान अमेरिकी कांग्रेस की ओर से रिलीज की गई रिर्पोर्ट में साफ किया गया है कि सभी आतंकी संगठन पाकिस्तान से संचालित हो रहे हैं। ये पांच तरह के संगठन हैं। जिसमें कुछ पूरी दुनिया को टारगेट करते हैं। तो कुछ के निशाने पर अफगानिस्तान है। वहीं पांच आतंकी संगठन भारत और कश्मीर को निशाना बनाते हैं। अन्य दो पाकिस्तान और शिया समुदाय पर आतंकी हमले कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed