फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Al Qaeda is not weak, Cooperation is ongoing with Lashkar-e-Taiba says in United Nations Report

कमजोर नहीं हुआ है अलकायदा, लश्कर-ए-तैयबा से उसका सहयोग जारी: संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट

Tue, 30 Jul 2019 01:44 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Tue, 30 Jul 2019 01:44 PM IST
विज्ञापन
Al Qaeda is not weak, Cooperation is ongoing with Lashkar-e-Taiba says in United Nations Report
अलकायदा (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि आतंकवादी संगठन अलकायदा कमजोर नहीं पड़ा है और पाकिस्तान से संचालित लश्कर-ए-तैयबा और हक्कानी नेटवर्क आदि आतंकी गुटों के साथ उसका सहयोग का सिलसिला जारी है लेकिन उसके सरगना अयमन मुहम्मद अल-जवाहिरी की सेहत और उसके बाद संगठन के काम करने के तरीके को लेकर संदेह बरकरार है। 

विज्ञापन


ये खुलासे विश्लेषणात्मक समर्थन एवं प्रतिबंध निगरानी टीम की 24वीं रिपोर्ट में हुए हैं जो संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद अलकायदा प्रतिबंध समिति को इस माह सौंपी गई। प्रतिबंध निगरानी टीम इस्लामिक स्टेट, अलकायदा एवं संबंधित व्यक्तियों, समूहों, उपक्रमों एवं कंपनियों पर सुरक्षा परिषद को हर छह महीने में स्वतंत्र रिपोर्ट सौंपती है। 
विज्ञापन


इस रिपोर्ट में कहा गया है, अलकायदा कमजोर नहीं पड़ा है हालांकि उसके आका अयमन मुहम्मद रबी अल-जवाहिरी की सेहत, उसके जीवनकाल और उसके बाद संगठन के काम करने के तरीके को लेकर संदेह बरकरार है। इसमें कहा गया कि अलकायदा अफगानिस्तान को अपने नेतृत्व के लिए सुरक्षित पनाहगाह मानता रहा है और इसके लिए वह तालिबान के साथ अपने लंबे एवं मजबूत संबंधों पर निर्भर रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया कि तालिबान के आश्रय के तहत अलकायदा बदख्शां प्रांत, खास कर ताजिकिस्तान के साथ लगने वाले शिगनान इलाके के साथ ही पकतिका प्रांत के बारमल में अपनी मौजूदगी मजबूत करने का इच्छुक है। 


इस रिपोर्ट के मुताबिक, अलकायदा का लश्कर-ए-तैयबा और हक्कानी नेटवर्क के साथ करीब से सहयोग करना जारी है। अलकायदा के सदस्यों का तालिबान के लिए सैन्य एवं धार्मिक निर्देशकों के तौर पर नियमित रूप से काम करना जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed