फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ajit Pawar claJaishankar discusses bilateral ties, BIMSTEC with Bangladesh's Foreign Affairs Advisor

Indian Ocean Conference: मस्कट में जयशंकर और बांग्लादेश के विदेश सलाहकार की मुलाकात, BIMSTEC पर चर्चा

Sun, 16 Feb 2025 10:05 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मस्कट।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मस्कट। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 16 Feb 2025 10:05 PM IST
सार

Indian Ocean Conference: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बांग्लादेश के विदेश मामलों के सलाहकार तौहीद हुसैन से मुलाकात की और दोनों देशों के  द्विपक्षीय रिश्तों और बिम्सटेक पर चर्चा की। बांग्लादेश अप्रैल में बिम्सटेक शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा।

विज्ञापन
Ajit Pawar claJaishankar discusses bilateral ties, BIMSTEC with Bangladesh's Foreign Affairs Advisor
तौहिद हुसैन, एस जयशंकर - फोटो : एक्स/डॉ एस जयशंकर

विस्तार

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रविवार को बांग्लादेश के विदेश सलाहकार तौहिद हुसैन से मुलाकात की। इस दौरान दोनों दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों और बिम्सटेक पर चर्चा की गई। 

विज्ञापन


जयशंकर ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, बांग्लादेश की अंतरिम सरकार विदेश मामलों के सलाहकार तौहिद हुसैन से मुलाकात की। बातचीत में हमारे द्विपक्षीय संबंधों और बिम्सटेक पर फोकस किया गया। 
विज्ञापन

 
बिम्सटेक शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा बांग्लादेश
बिम्सटेक सात देशों का एक समूह है, जिसमें बांग्लादेश, भारत, श्रीलंका, थाईलैंड, म्यांमार, भूटान और नेपाल शामिल हैं। बांग्लादेश आगामी बिम्सटेक शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। यह सम्मेलन 2 से 4 अप्रैल तक बैंकॉक में आयोजित होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंद महासागर सम्मेलन के दौरान हुई मुलाकात
हुसैन ने जयशंकर से ओमान में आठवें हिंद महासागर सम्मेलन के दौरान मुलाकात की, ताकि द्विपक्षीय संबंधों में और तनाव को टाला जा सके। 

पिछले साल हुआ शेख हसीना के शासन का पतन
पिछले साल अगस्त में छात्रों के नेतृत्व में बांग्लादेश में बड़े पैमाने पर हिंसक विरोध प्रदर्शन हुए थे। जिसके बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना को पद से इस्तीफा देने को मजबूर होना पड़ा था। इसके बाद हसीना भागकर भारत आ गईं। तबसे बांग्लादेश में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में अंतरिम सरकार चल रही है।


हसीना के शासन के पतन के बाद बांग्लादेश में हिंदुओं सहित अल्पसंख्यकों पर हमले बढ़ गए थे, जिससे भारत में चिंता पैदा हो गई। तब से दोनों देशों के बीच तनाव जारी है। 

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed