फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Air India's flight from London to the national capital on Friday was delayed by more than 11 hours

Air India: 11 घंटे से ज्यादा लेट हुई लंदन से दिल्ली आने वाली एअर इंडिया की उड़ान, सामने आई ये बड़ी वजह

Fri, 01 Aug 2025 09:55 PM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: राहुल कुमार Updated Fri, 01 Aug 2025 09:55 PM IST
विज्ञापन
Air India's flight from London to the national capital on Friday was delayed by more than 11 hours
एअर इंडिया - फोटो : एअर इंडिया

एअर इंडिया की लंदन से दिल्ली आने वाली उड़ान एआई-2018 को शुक्रवार को 11 घंटे से अधिक की देरी का सामना करना पड़ा। अब यह उड़ान शनिवार सुबह लंदन समयानुसार 8:00 बजे रवाना होगी। एअर इंडिया की ओर से जारी बयान में कहा गया, 1 अगस्त को लंदन हीथ्रो से दिल्ली आने वाली फ्लाइट AI2018 की रवानगी में देरी एयरक्राफ्ट के देर से आगमन के कारण हुई है। इस देरी के कारण फ्लाइट क्रू की ड्यूटी समय सीमा पार हो गई और लंदन एयरपोर्ट पर लगे नाइट कर्फ्यू के चलते ऑपरेशन संभव नहीं हो सका। 

विज्ञापन


फ्लाइट को पहले 1 अगस्त की रात 20:35 बजे (स्थानीय समय) रवाना होना था, लेकिन अब यह 2 अगस्त की सुबह 08:00 बजे रवाना होगी। यह जानकारी फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24.com पर भी उपलब्ध है। एयर इंडिया ने यात्रियों को टिकट कैंसिल करने पर पूर्ण रिफंड या फ्री में री-शेड्यूलिंग की सुविधा दी है।
विज्ञापन

एअर इंडिया ने कहा है कि उडान रद्द के कारण यात्रियों को पूर्ण रिफंड या फ्री री-शेड्यूलिंग का विकल्प यात्रियों को दिया जा रहा है। इसके साथ ही लंदन में एयरलाइन के ग्राउंड स्टाफ यात्रियों को होटल और रिफ्रेशमेंट जैसी सुविधाएं भी दे रहे हैं ताकि उन्हें कम से कम असुविधा हो। गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले यानी 31 जुलाई को दिल्ली से लंदन जाने वाली फ्लाइट AI2017 को तकनीकी समस्या के चलते टेकऑफ से ठीक पहले रोक दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


हाल के हफ्तों में एअर इंडिया के विमानों से जुड़ी कई समस्याएं सामने आई हैं और एयरलाइन नियामकीय जांच के दायरे में भी आई है। बता दें कि 12 जून को लंदन जा रहा एअर इंडिया का ड्रीमलाइनर बोइंग 787-8 विमान अहमदाबाद से उड़ान भरने के तुरंत  एक इमारत से टकरा गया था। जिसमें 260 लोग मारे गए थे।

ये भी पढें: MEA On UK Report: भारत ने ब्रिटेन की संसदीय समिति की रिपोर्ट को किया खारिज, आरोपों को बताया बेबुनियाद

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed