{"_id":"64883558af574075760fe558","slug":"aimim-chief-asaduddin-owaisi-reply-on-asking-pakistan-muslim-his-brother-or-not-in-chicago-mumbai-attack-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Video: 'आप पाकिस्तानी मुसलमान को भाई समझते हैं या नहीं?' युवक के सवाल पर जानिए क्या बोले ओवैसी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Video: 'आप पाकिस्तानी मुसलमान को भाई समझते हैं या नहीं?' युवक के सवाल पर जानिए क्या बोले ओवैसी
Tue, 13 Jun 2023 03:02 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिकागो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिकागो
Published by: नितिन गौतम
Updated Tue, 13 Jun 2023 03:02 PM IST
सार
ओवैसी ने मुंबई हमले का जिक्र किया और पाकिस्तान को घेरते हुए कहा कि मुंबई हमले के जो हमलावर थे, वो पाकिस्तान से आए थे और इससे कोई इनकार नहीं कर सकता।
विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एआईएमआईएम के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी इन दिनों अमेरिका के दौरे पर हैं, जहां वह पार्टी समर्थकों से मुलाकात कर रहे हैं। शिकागो में आयोजित हुए एक कार्यक्रम में ओवैसी से एक युवक ने पाकिस्तानी मुसलमानों को लेकर सवाल किया, जिस पर ओवैसी ने मजेदार जवाब दिया और 26 नवंबर के मुंबई हमले का जिक्र कर गए।
क्या बोले ओवैसी
कार्यक्रम के दौरान युवक के सवाल पर ओवैसी ने कहा कि जब देश का बंटवारा हुआ तो हमारे बुजुर्गों ने उसकी मुखालफत की थी। हमारा मानना ये था कि देश की आजादी के लिए हमारे बुजुर्गों ने कुर्बानियां दी और जो रजाकार थे वो चले गए और जो वफादार थे वो रह गए। इसके बाद ओवैसी ने मुंबई हमले का जिक्र किया और पाकिस्तान को घेरते हुए कहा कि मुंबई हमले के जो हमलावर थे, वो पाकिस्तान से आए थे और इससे कोई इनकार नहीं कर सकता।
ओवैसी ने कहा कि ये जरूरी है कि हम जहां रहें, वहां शांति रहे। इसके बाद एआईएमआईएम चीफ ने संसद भवन की नई इमारत में अखंड भारत के नक्शे पर भी बात की। ओवैसी ने कहा कि अखंड भारत के नक्शे में पाकिस्तान, बांग्लादेश, भूटान और अफगानिस्तान को भी भारत का हिस्सा दिखाया गया है।

अमेरिका में पाकिस्तानी के सवाल पर अखण्ड भारत को लेकर क्या बोला Asaduddin Owaisi ने ?https://t.co/mLbRyVt0l0 #asaduddinowaisi #akhandbharat #pakistan #america #news #bharatsamvad
विज्ञापन विज्ञापन— BHARAT SAMVAD (@SamvaadMedia) June 12, 2023