{"_id":"6a7014600a3be4b9ad0c61c0","slug":"ai-usage-in-surveillance-monitoring-children-startups-are-introducing-smart-systems-nyt-reports-detail-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"AI Usage in Surveillance: एआई बच्चों की कर रहा निगरानी, स्टार्टअप्स ला रहे स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
AI Usage in Surveillance: एआई बच्चों की कर रहा निगरानी, स्टार्टअप्स ला रहे स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम
Mon, 03 Aug 2026 09:39 AM IST
ज्योति भास्कर
सपना माहेश्वरी, द न्यूयॉर्क टाइम्स।
सपना माहेश्वरी, द न्यूयॉर्क टाइम्स।
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Mon, 03 Aug 2026 09:39 AM IST
विज्ञापन
एआई से सर्विलांस
- फोटो : अमर उजाला प्रिंट / एजेंसी
बच्चों की देखभाल के लिए इस्तेमाल होने वाले स्मार्ट बेबी मॉनिटर अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से तैयार किए जा रहे हैं। नैनिट, बेबीटेक समेत कई स्टार्टअप ऐसे सिस्टम विकसित कर रहे हैं, जो रात के दौरान बच्चे की नींद, सांस, करवट और गतिविधियों पर लगातार नजर रखते हैं। कंपनियां भविष्य में एआई के जरिए बच्चों की दिनभर की गतिविधियों, विकास और व्यवहार का भी डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने की दिशा में काम कर रही हैं। यही वजह है कि विशेषज्ञ इसे बेबी सर्विलांस का नया दौर मान रहे हैं।
विज्ञापन
सांस लेने से सोने-जागने तक की हर गतिविधि का डाटा
द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, दीवार पर लगा सफेद कैमरा बच्चों पर सीधा नजर रखता है। एचडी वीडियो ऐसे सर्वर पर भेजी जाती है, जहां मशीन-लर्निंग एल्गोरिद्म उसके हर हिलने-डुलने और उसकी आंखें खुलने-बंद होने के सटीक समय का रिकॉर्ड रखते हैं।
विज्ञापन
- इन आंकड़ों को चार्ट और विश्लेषण के रूप में तैयार करते हैं। इसमें सांस लेने से लेेकर सोने में लगा समय, रात के माता-पिता की जरूरत कितनी बार पड़ी, ऐसी जानकारी रिकॉर्ड की जाती हैं।
विज्ञापन
10 करोड़ डॉलर का कारोबार
- नैनिट का दावा है कि उसके 10 लाख सक्रिय उपयोगकर्ता हैं और सालाना आय 10 करोड़ डॉलर से अधिक है। उसका सबसे महंगा किट 474 डॉलर (करीब 45 हजार रुपये) का है। नैनिट ने निवेशकों से हाल में 5 करोड़ डॉलर जुटाए हैं।