India-Croatia Ties: भारत और क्रोएशिया के बीच हुए कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- आतंकवाद मानवता का दुश्मन
पीएम मोदी आज क्रोएशिया के दौरे पर हैं। इस दौरान भारत और क्रोएशिया के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर भी किए गए हैं। पीएम मोदी की इस ऐतिहासिक यात्रा से भारत और क्रोएशिया के बीच राजनयिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक, आर्थिक और सुरक्षा संबंधों को नई ऊंचाई मिली है। यह यात्रा दोनों देशों के भविष्य के लिए एक मजबूत नींव साबित हो सकती है।
विस्तार
#WATCH | Agreements being signed between India and Croatia in the presence of Prime Minister Narendra Modi and Croatian Prime Minister, Andrej Plenković, in Zagreb, Croatia.
विज्ञापन
(Source: DD News) pic.twitter.com/bFzZeOXHD5 — ANI (@ANI) June 18, 2025
पीएम मोदी का स्वागत और भावुक संबोधन
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'मैं क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविच और यहां की सरकार का दिल से धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने मुझे इतनी गर्मजोशी और स्नेह से इस खूबसूरत भूमि पर स्वागत किया।' उन्होंने यह भी कहा कि भारत और क्रोएशिया लोकतंत्र, कानून का राज, बहुलवाद जैसे साझा मूल्यों से जुड़े हुए हैं।
#WATCH | Zagreb, Croatia: Prime Minister Narendra Modi says "I express my heartfelt gratitude to Croatian Prime Minister, Andrej Plenković and the Croatian government for the enthusiasm, warmth and affection with which I have been welcomed on this historic and beautiful land of… pic.twitter.com/nRL3TD3uPT
— ANI (@ANI) June 18, 2025
आर्थिक और तकनीकी सहयोग पर जोर
पीएम मोदी ने बताया कि भारत के सागरमाला प्रोजेक्ट के तहत पोर्ट मॉडर्नाइजेशन, तटीय क्षेत्रों का विकास और मल्टी-मोडल कनेक्टिविटी जैसे क्षेत्रों में क्रोएशियाई कंपनियों के लिए बड़े अवसर हैं। उन्होंने यह भी घोषणा की कि भारत क्रोएशिया के साथ अपने अंतरिक्ष अनुभव साझा करेगा और शैक्षणिक संस्थानों के बीच अनुसंधान और सहयोग को बढ़ावा देगा।
#WATCH | Zagreb, Croatia: Prime Minister Narendra Modi says "There are also ample opportunities for Croatian companies in the port modernisation, coastal zone development and multi-modal connectivity being carried out under India's Sagarmala Project. We have emphasised joint… pic.twitter.com/etBIhSoRqA
— ANI (@ANI) June 18, 2025
संस्कृति और लोगों के बीच संबंधों को नई मजबूती
पीएम मोदी ने बताया कि जाग्रेब यूनिवर्सिटी में हिंदी चेयर की अवधि को 2030 तक बढ़ा दिया गया है और आने वाले पांच वर्षों के लिए सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम भी तैयार किया गया है। इसके अलावा, एक मूवमेंट एग्रीमेंट भी जल्द पूरा होगा जिससे दोनों देशों के लोगों को आने-जाने में सुविधा मिलेगी।
यह भी पढ़ें - G7: 'आप सबसे बेहतरीन, आपकी तरह बनने की कोशिश कर रही...', PM मोदी से मुलाकात के दौरान बोलीं मेलोनी
आतंकवाद मानवता का दुश्मन है- पीएम मोदी
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'हम सहमत हैं कि आतंकवाद मानवता का दुश्मन है। लोकतंत्र में विश्वास रखने वाली शक्तियों का विरोधी है। 22 अप्रैल को भारत में हुए आतंकी हमले पर संवेदनाओं के लिए, हम प्रधानमंत्री और क्रोएशिया सरकार के हार्दिक आभारी हैं। ऐसे कठिन समय में हमारे मित्र देशों का साथ हमारे लिए बहुत मूल्यवान था। हम दोनों सहमत है कि आज के वैश्विक वातावरण में भारत और यूरोप की साझेदारी बहुत महत्व रखती है। ईयू के साथ हमारी रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में क्रोएशिया का समर्थन और सहयोग बहुत ही महत्वपूर्ण है। हम दोनों इस बात का समर्थन करते हैं कि यूरोप हो या एशिया, समस्याओं का समाधान रणभूमि से नहीं निकल सकता। डायलॉग और डिप्लोमेसी ही एकमात्र रास्ता है। किसी भी देश की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता का सम्मान आवश्यक है।'
#WATCH | Zagreb, Croatia: Prime Minister Narendra Modi says "We agree that terrorism is the enemy of humanity and is against the forces that believe in democracy. We are deeply grateful to the Prime Minister and the Croatian Government for their condolences on the terrorist… pic.twitter.com/VU0hosTxIE
— ANI (@ANI) June 18, 2025
#WATCH | Zagreb, Croatia: Prime Minister Narendra Modi says "We both support the fact that whether it is Europe or Asia, the problems cannot be solved through battlefield and that the only way is through dialogue and diplomacy. Respect for the territorial integrity and… pic.twitter.com/StirjmuewE
— ANI (@ANI) June 18, 2025
क्रोएशियाई प्रधानमंत्री प्लेंकोविच ने भारत में हाल ही में हुए आतंकवादी हमले पर दुख जताया और कहा कि दुनिया भर में सुरक्षा की स्थिति बहुत अस्थिर है। उन्होंने कहा, 'हमने प्रधानमंत्री मोदी का आतंकवाद के खिलाफ संदेश पूरी तरह से समझा और उसका समर्थन किया, क्योंकि यह वैश्विक स्थिरता के लिए सबसे बड़ा खतरा है।'
#WATCH | Zagreb, Croatia | Croatian Prime Minister, Andrej Plenković says, "...We have also discussed and expressed sorrow for the terrorist attack that happened in India, after which India had to react, and we also said that the global situation in terms of security is very… pic.twitter.com/gBWLBCJBX5
— ANI (@ANI) June 18, 2025
यह भी पढ़ें - Croatia: क्रोएशिया पहुंचे पीएम मोदी, किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा; भारतीय समुदाय से की मुलाकात
रक्षा, ऊर्जा और तकनीक में सहयोग की बात
उन्होंने यह भी बताया कि भारत और क्रोएशिया ने आर्थिक, रक्षा, परमाणु ऊर्जा, जहाज निर्माण और सूचना तकनीक जैसे क्षेत्रों में आगे सहयोग करने पर सहमति जताई है। प्रधानमंत्री प्लेंकोविच ने कहा कि क्रोएशिया भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट का पूरा समर्थन करता है और उम्मीद है कि यह समझौता जल्द पूरा होगा, जिससे दोनों देशों के बीच व्यापार को मजबूती मिलेगी।
#WATCH | Zagreb, Croatia | Croatian Prime Minister, Andrej Plenković says, "...We have also discussed India's efforts to conclude the free trade agreement with the European Union, which Croatia supports. We believe negotiations about the free trade agreement will finalise as soon… pic.twitter.com/fv3IoyNCKj
— ANI (@ANI) June 18, 2025
इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप कॉरिडोर पर समर्थन
क्रोएशियाई प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी की पहल 'इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर' की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, 'यह पहल क्रोएशिया को मीडिटेरेनियन गेटवे के रूप में सेंट्रल यूरोप से जोड़ सकती है और भारत के विशाल बाजार और अर्थव्यवस्था से जोड़ने का बड़ा अवसर है।'
पश्चिम मामलों के विदेश सचिव तन्मय लाल ने वार्ता के बारे में और जानकारी देते हुए कहा, प्रतिनिधिमंडल की ओर से सहयोग के चार विषयों पर एमओयू साइन किया गया। सहयोग के ये चार क्षेत्र हैं, कृषि और उससे जुड़े क्षेत्र, विज्ञान और तकनीक, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और जगरेब यूनिवर्सिटी में हिंदी चेयर की स्थापना। लाल ने कहा, दोनों शीर्ष नेताओं ने चार एमओयू साइन किए जाने का स्वागत किया। दोनों नेताओं के बीच भारत और ईयू के बीच मुक्त व्यापार समझौता जल्द होने का मुद्दा भी उठा।
वहीं, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि दोनों नेताओं ने डिजिटल तकनीक, अंतरिक्ष, अक्षय ऊर्जा, रक्षा, समुद्री बुनियादी ढांचा, पर्यटन, आतिथ्य जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। पीएम मोदी ने सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई में सहयोग के लिए क्रोएशिया को धन्यवाद दिया। वार्ता के लिए पहुंचने पर पीएम मोदी का औपचारिक स्वागत किया गया।