{"_id":"5e4c72888ebc3ef2d70c41c8","slug":"agreement-between-america-and-taliban-can-come-in-existence-very-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका और तालिबान के बीच जल्द हो सकता है समझौता, दोनों पक्ष सहमति के करीब","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका और तालिबान के बीच जल्द हो सकता है समझौता, दोनों पक्ष सहमति के करीब
Wed, 19 Feb 2020 04:56 AM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 19 Feb 2020 04:56 AM IST
विज्ञापन
तालिबान (प्रतीकात्मक तस्वीर)
अमेरिका और तालिबान के बीच साल 2001 से ही चल रहे संघर्ष पर विराम लग सकता है। जानकारी के मुताबिक दोनों देशों के बीच कतर में एक समझौता होने की संभावना है। तालिबान के एक सूत्र ने मंगलवार को बताया कि दोनों ही पक्ष इस पर सहमत होने के बेहद करीब हैं।
विज्ञापन
एक अफगान अधिकारी ने बताया कि समझौता 29 फरवरी को दोहा में हो सकता है, जो कि अमेरिका और जिहादियों के बीच लंबी वार्ता के बाद हिंसा में कमी लाने की अवधि की सफलता पर निर्भर करता है। अमेरिका अफगानिस्तान में अपने सैनिकों की उपस्थिति को कम करना चाहता है।
विज्ञापन
पाकिस्तान में तालिबान के एक सूत्र ने बताया, ‘सारी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। नेतृत्व परिषद ने करार पर तालिबान वार्ता टीम को आगे बढ़ने का संकेत दिया है।’
विज्ञापन