फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   After Turkey Egypt also Rejects Indian Wheat Export of 55 Thousand Tonnes, Know Detail News in Hindi

Egypt also Rejects Indian Wheat: तुर्की के बाद इजिप्ट ने भी ठुकराया 55 हजार टन भारतीय गेहूं, जानिए पूरा मामला

Wed, 08 Jun 2022 01:49 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 08 Jun 2022 01:49 PM IST
सार

इजिप्ट के प्लांट क्वारंटीन चीफ अहमद अल अत्तर ने 55,000 टन गेहूं को लेकर आ रहे जहाज को देश की सीमा में प्रवेश करने से पहले ही खारिज कर दिया। 

विज्ञापन
After Turkey Egypt also Rejects Indian Wheat Export of 55 Thousand Tonnes, Know Detail News in Hindi
गेहूं का निर्यात - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

निर्यात पर पाबंदी के पूर्व तुर्की भेजे गए भारतीय गेहूं का मामला उलझता जा रहा है। तुर्की ने 55 हजार टन भारतीय गेहूं को सड़ा बताकर खारिज कर दिया था। इसके बाद इसे इजिप्ट भेजा गया तो वहां भी गेहूं लदे जहाज को तट पर पहुंचने की इजाजत नहीं दी गई। 

विज्ञापन

इजिप्ट के प्लांट क्वारंटीन चीफ अहमद अल अत्तर ने 55,000 टन गेहूं को लेकर आ रहे जहाज को देश की सीमा में प्रवेश करने से पहले ही खारिज कर दिया। तुर्की ने भारतीय गेहूं में रूबेला वायरस पाए जाने की शिकायत करते हुए इसे लेने से मना कर दिया था। इसके बाद इसी खेप को इजिप्ट भेजा गया था।
विज्ञापन


भारत सरकार का इस गेहूं के निर्यात से सीधा संबंध नहीं है। यह गेहूं बहुराष्ट्रीय कंपनी आईटीसी लिमिटेड ने नीदरलैंड्स की एक कंपनी को बेचा था। उसने इसे तुर्की भेजा था। जब तुर्की ने ठुकराया तो इसे इजिप्ट के एक व्यापारी ने खरीदा था। इसके बाद जब जहाज गेहूं की खेप लेकर अफ्रीकी देश इजिप्ट की ओर बढ़ा तो उसने भी इसे बीच में खारिज कर दिया। यह जहाज शनिवार को इजिप्ट पहुंचने वाला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इजिप्ट सबसे बड़ा गेहूं आयातक
इजिप्ट ने भले ही यह 55 हजार टन गेहूं खारिज कर दिया है, लेकिन इससे पहले ही भारत पिछले माह उसे 61 हजार टन से ज्यादा गेहूं भेज चुका है। दरअसल, इजिप्ट दुनिया में गेहूं का सबसे बड़ा आयातक है। मई में ही मिस्र के खाद्य आपूर्ति मंत्री अली मोसेलही ने भारत से पांच लाख टन गेहूं सीधे खरीदने का फैसला किया था। हालांकि, इससे संबंधित करार पर अभी हस्ताक्षर नहीं हुए हैं। इससे पहले अप्रैल में इजिप्ट के कृषि मंत्रालय ने भारत से गेहूं आयात की इजाजत दे दी थी। 


विश्व में भारत का गेहूं सस्ता व गुणवत्ता पूर्ण
असल बात यह है कि रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण विश्व में गेहूं की मांग-आपूर्ति का अंतर बिगड़ गया है। विश्व बाजार में यूरोपीय संघ (EU) का गेहूं 43 रुपये प्रति किलो पड़ रहा है जबकि भारत का 26 रुपये किलो। भारतीय गेहूं की गुणवत्ता भी बेहतर है। दोनों के मूल्य में 17 रुपये किलो का फर्क है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed