फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   After Trump us nuclear announcement Putin ordered preparations for test Lavrov say work has started

Russia: ट्रंप के परमाणु परीक्षण के एलान पर रूस का पलटवार, लावरोव बोले- पुतिन के निर्देश पर शुरू कर दिया काम

Sat, 08 Nov 2025 11:13 PM IST
हिमांशु चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: हिमांशु चंदेल Updated Sat, 08 Nov 2025 11:13 PM IST
सार

रूस ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निर्देशों के बाद परमाणु परीक्षण की तैयारी शुरू कर दी है। विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने बताया कि सभी संबंधित एजेंसियां इस पर काम कर रही हैं। यह कदम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की घोषणा के बाद उठाया गया है।

विज्ञापन
After Trump us nuclear announcement Putin ordered preparations for test Lavrov say work has started
सर्गेई लावरोव, रूसी विदेश मंत्री - फोटो : ANI

विस्तार

रूस ने परमाणु परीक्षण फिर से शुरू करने की दिशा में औपचारिक कदम बढ़ा दिए हैं। विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने शनिवार को बताया कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निर्देशों के तहत परमाणु परीक्षण की संभावना पर काम शुरू हो गया है। यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले सप्ताह कहा था कि अमेरिका अपने परमाणु हथियारों का परीक्षण फिर से शुरू करेगा।

विज्ञापन


लावरोव ने बताया कि पांच नवंबर को राष्ट्रपति पुतिन ने रूस की सुरक्षा परिषद की बैठक में विदेश मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, खुफिया एजेंसियों और नागरिक विभागों को यह निर्देश दिया था कि अगर अमेरिका व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि से पीछे हटता है, तो रूस भी परमाणु परीक्षण की तैयारी करे। उन्होंने कहा कि यह कार्य क्रियान्वयन के लिए स्वीकार कर लिया गया है और संबंधित एजेंसियां इस पर काम कर रही हैं।
विज्ञापन


लावरोव का बयान और रूस की स्थिति
लावरोव ने कहा कि रूस फिलहाल इस प्रक्रिया को तकनीकी और रणनीतिक स्तर पर परख रहा है और जनता को समय आने पर परिणामों से अवगत कराया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि रूस केवल तभी परमाणु परीक्षण करेगा जब अमेरिका पहले कदम उठाएगा। लावरोव ने बताया कि अब तक अमेरिका की ओर से राष्ट्रपति ट्रंप के बयानों पर कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भारत से बुलाया, पासपोर्ट छीना और बनाया गुलाम... अब भारतीय मूल के दंपती को जेल; जुर्माने में बिका घर


अमेरिका की नई घोषणा और वैश्विक चिंता
ट्रंप ने हाल ही में यह घोषणा की थी कि अमेरिका तीन दशकों के अंतराल के बाद अपने परमाणु परीक्षण फिर से शुरू करेगा। उन्होंने कहा था कि वाशिंगटन अब बराबरी के आधार पर चीन और रूस जैसे प्रतिद्वंद्वियों के साथ परमाणु क्षमता को परखेगा। ट्रंप की इस घोषणा से वैश्विक सुरक्षा विशेषज्ञों में चिंता बढ़ गई है, क्योंकि इससे परमाणु हथियारों की नई होड़ शुरू होने की आशंका जताई जा रही है।

रूस-चीन समीकरण और वैश्विक प्रभाव
विश्लेषकों के अनुसार, ट्रंप की घोषणा और रूस की प्रतिक्रिया अंतरराष्ट्रीय संतुलन को फिर से तनावपूर्ण बना सकती है। रूस और चीन हाल के वर्षों में अपने रणनीतिक साझेदारी को मजबूत कर चुके हैं। ऐसे में परमाणु परीक्षणों की पुनः शुरुआत से अमेरिका के लिए नई कूटनीतिक चुनौती खड़ी हो सकती है। पुतिन ने पहले ही चेतावनी दी है कि यदि अमेरिका अपने परमाणु हथियारों का परीक्षण करता है, तो रूस पीछे नहीं रहेगा। यह बयान स्पष्ट संकेत देता है कि वैश्विक परमाणु संतुलन एक बार फिर अस्थिर हो सकता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed