फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   after the visit of UAE and Saudi Arabia, New Pakistan PM shahbaz sharif will visit to china for investment in country

आर्थिक मदद का मसला: चीन को मनाने की योजना बनाने में जुटी पूरी शरीफ सरकार

Mon, 02 May 2022 07:03 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 02 May 2022 07:03 PM IST
सार

पर्यवेक्षकों के मुताबिक शाहबाज शरीफ एक पूरी और ठोस योजना के साथ चीन जाना चाहते हैं, ताकि वहां चीनी नेताओं को वे पाकिस्तान में मौजूदा हालात को लेकर आश्वस्त कर सकें। समझा जाता है कि इस मकसद में शरीफ कितने सफल होते हैं, उस पर ही चीन से नई वित्तीय सहायता मिलना तय होगा...

विज्ञापन
after the visit of UAE and Saudi Arabia, New Pakistan PM shahbaz sharif will visit to china for investment in country
पाक पीएम शाहबाज शरीफ - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

विदेशों से वित्तीय सहायता जुटाने की मुहिम में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ को सऊदी अरब में पहली कामयाबी मिली। उसके बाद उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात के दरवाजे पर दस्तक दी। इसके बाद उनका अगला मुकाम चीन होगा। लेकिन चीन जाने के पहले शरीफ के सामने एक बड़ी चुनौती है। पाकिस्तान में चीनी नागरिकों पर बढ़ रहे आतंकवादी हमलों से चीन चिंतित है। पर्यवेक्षकों की राय है कि इसके पहले कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री अतिरिक्त वित्तीय सहायता मांगें, उन्हें चीन के नेताओं को पाकिस्तान में मौजूद चीनी नागरिकों की सुरक्षा के इंतजामों पर सफाई देनी होगी।

विज्ञापन


शरीफ की यात्रा के दौरान सऊदी अरब तकरीबन आठ बिलियन डॉलर की सहायता देने पर सिद्धांत रूप में राजी हुआ। पाकिस्तानी अखबारों के मुताबिक ये सहायता व्यावहारिक रूप में कैसे दी जाएगी, इस बारे में समझौतों का खाका तय होने में कम से दम दो हफ्ते लगेंगे। अभी सिर्फ इतना बताया गया है कि सऊदी अरब ऑयल फाइनेंसिंग फैसिलिटी को दोगुना करने पर सहमत हो गया है। इस यात्रा के बाद अब पाकिस्तान सरकार प्रधानमंत्री की चीन यात्रा की बारीकियां तय करने में जुट गई है।

विज्ञापन

चीनी नागरिकों की सुरक्षा गंभीर सवाल

हाल में कराची यूनिवर्सिटी कैंपस में एक आत्मघाती हमले में तीन चीनी नागरिक मारे गए थे। उससे पाकिस्तान में मौजूद चीनी नागरिकों की सुरक्षा का सवाल एक बार फिर गंभीर हो गया है। चीन-पाकिस्तान इकॉनमिक कोरिडोर (सीपीईसी) के सिलसिले में बड़ी संख्या में चीनी विशेषज्ञ पाकिस्तान में काम कर रहे हैं। पिछले साल एक ऐसे ही प्रोजेक्ट स्थल पर हुए आतंकवादी हमले में दस चीनी मारे गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान के अखबार एक्सप्रेस ट्रिब्यून में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रधानमंत्री शरीफ ने अधिकारियों को चीनी नागरिकों की सुरक्षा की नई योजना तैयार करने का आदेश दिया है। ईद के बाद वे निजी रूप से इस योजना से जुड़े पहलुओं पर चर्चा करेंगे। इस खबर के मुताबिक पाकिस्तान के गृह और योजना मंत्रालयों से संबंधित अधिकारी सिक्युरिटी प्लान तैयार करने में जुटे हुए हैँ। शाहबाज शरीफ ने योजना, विकास, और विशेष पहल विभाग के मंत्री अहसान इकबाल को निर्देश दिया है कि वे पाकिस्तान में कार्यरत सभी चीनी अधिकारियों के साथ बैठक करें। इकबाल को यह जानकारी हासिल करने को कहा गया है कि चीनी कंपनियों की सुरक्षा इंतजामों के बारे में क्या राय है और उनके क्या सुझाव हैं।

आर्थिक दिक्कतें झेल रहा है पाकिस्तान

अखबार ने बताया है कि सुरक्षा इंतजामों के अलावा सभी संबंधित मंत्रालयों से सीपीईसी से जुड़ी परियोजनाओं पर अमल में आ रही दिक्कतों का जायजा लेने को भी कहा गया है। चीनी नागरिकों को यहां काम करने, वीजा हासिल करने और वीजा की अवधि बढ़वाने आदि में जो समस्याएं आती हैं, उनका भी आकलन करने को कहा गया है।



पर्यवेक्षकों के मुताबिक शाहबाज शरीफ एक पूरी और ठोस योजना के साथ चीन जाना चाहते हैं, ताकि वहां चीनी नेताओं को वे पाकिस्तान में मौजूदा हालात को लेकर आश्वस्त कर सकें। समझा जाता है कि इस मकसद में शरीफ कितने सफल होते हैं, उस पर ही चीन से नई वित्तीय सहायता मिलना तय होगा। शरीफ को यह मालूम है कि ऐसी सहायता ना मिली, तो उनके लिए देश में बढ़ रही आर्थिक मुसीबतों का सामना करना और मुश्किल हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed