फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   After the murder of children riots broke out in British cities stones were thrown at the police

UK: बच्चों की हत्या के बाद ब्रिटेन के शहरों में भड़के दंगे, पुलिस पर फेंके पत्थर, दुकानों में की गई तोड़फोड़

Sun, 04 Aug 2024 10:35 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: बशु जैन Updated Sun, 04 Aug 2024 10:35 AM IST
सार

सोशल मीडिया के जरिये अफवाह फैलाई गई कि साउथपोर्ट में बच्चों की हत्या करने वाला युवक कट्टरपंथी मुस्लिम प्रवासी था। इसके बाद सैकड़ों प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए। उन्होंने ब्रिटेन के लिवरपूल, ब्रिस्टल, हल और बेलफास्ट में प्रदर्शन किए।

विज्ञापन
After the murder of children riots broke out in British cities stones were thrown at the police
Crime News Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर-पश्चिम इंग्लैंड में बच्चों की हत्या के बाद ब्रिटेन के कई शहरों में दंगे हुए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थर फेंके। इसके साथ ही दुकानों में तोड़फोड़ की गई। प्रधानमंत्री कीर स्टामर ने दंगों की निंदा की है। साथ ही पुलिस को कड़ी कार्रवाई करने के लिए कहा है। 

विज्ञापन


दरअसल सोशल मीडिया के जरिये अफवाह फैलाई गई कि साउथपोर्ट में बच्चों की हत्या करने वाला युवक कट्टरपंथी मुस्लिम प्रवासी था। इसके बाद सैकड़ों प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए। उन्होंने ब्रिटेन के लिवरपूल, ब्रिस्टल, हल और बेलफास्ट में प्रदर्शन किए। इनके विरोध में नस्लवाद विरोध करने वाले भी सड़क पर आ गए और दोनों गुटों में जमकर हिंसक झड़प हुई। दोनों ने एक दूसरे पर ईंटें और बोतलें फेंकीं।
विज्ञापन


इस दौरान दोनों गुटों को प्रदर्शन करने से रोक रहे पुलिस अधिकारियों को चोटें आईं। लिवरपूल में दो पुलिस अधिकारियों के चेहरे पर चोट आई। जबकि एक पुलिसकर्मी को प्रदर्शनकारियों ने बाइक से धक्का दे दिया और मारपीट की। यहां पर दो दुकानों में तोड़फोड़ भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रिस्टल में भी नस्लवाद विरोधी प्रदर्शनकारियों और अप्रवासी विरोधी प्रदर्शनकारियों में भिड़ंत हुई। दोनों प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प हुई। बेलफास्ट में कुछ दुकानों को नुकसान पहुंचाया गया। जबकि कुछ दुकानों में आग लगाई गई। एक कैफे पर कांच की बोतलें फेंकी गईं।  सुंदरलैंड में भी पुलिस पर पत्थर फेंके गए और वाहनों को पलटा गया। पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है। सुंदरलैंड के पुलिस अधिकारी ने बताया कि हिंसा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसा करने वालों के खिलाफ हम सख्त कार्रवाई कर रहे हैं। 


वहीं प्रधानमंत्री कीर स्टामर ने घटना की निंदा करते हुए पुलिस को कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घटना को लेकर वरिष्ठ मंत्रियों के साथ भी चर्चा की। उन्होंने मंत्रियों से संबंधित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने और शांति कायम करने के लिए कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed