फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   After removal of 370, America's eyes on Kashmir, appealed to maintain peace India and Pakistan

अनुच्छेद 370 हटने के बाद अमेरिका का आया बयान, यूएन ने कहा- संयम बरतें भारत-पाक

Tue, 06 Aug 2019 09:28 AM IST
Nilesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Tue, 06 Aug 2019 09:28 AM IST
सार

  • सीमा पर अधिकतम संयम बरतें भारत-पाक : संयुक्त राष्ट्र।
  • अमेरिका ने संबंधित पक्षों से एलओसी पर शांति, स्थिरता बनाए रखने की अपील की
  • अमेरिका ने 370 से प्रभावित लोगों से चर्चा की अपील की है।

विज्ञापन
After removal of 370, America's eyes on Kashmir,  appealed to maintain peace India and Pakistan
डोनाल्ड ट्रंप और एंटोनियो गुटेरेस - फोटो : social media

विस्तार

जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से अमेरिका की नजर भारत और पाकिस्तान के अगले रुख पर है। अमेरिका ने सोमवार को कहा कि वह भारत सरकार द्वारा अनुच्छेद 370 को हटाए जाने के बाद जम्मू कश्मीर में घटनाक्रम पर करीब से नजर रख रहा है। साथ ही उसने सभी पक्षों से नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर शांति और स्थिरता बनाए रखने की अपील की।

विज्ञापन


अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोर्गन ओर्टागस ने पाकिस्तान का नाम लिए बिना कहा कि हम नियंत्रण रेखा पर सभी पक्षों से शांति और स्थिरता बनाए रखने की अपील करते हैं।
विज्ञापन


जम्मू कश्मीर के विशेष राज्य के दर्जे को समाप्त किए जाने के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि हम जम्मू कश्मीर की घटनाओं पर करीब से नजर रख रहे हैं। हमने जम्मू कश्मीर के संवैधानिक दर्जे में तब्दीली की भारत की घोषणा और राज्य को दो केन्द्रशासित प्रदेशों में बांटने की योजना को संज्ञान में लिया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सीमा पर अधिकतम संयम बरतें भारत-पाक : संयुक्त राष्ट्र

सीमा पर भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने दोनों देशों से अधिकतम संयम बरतने की अपील की है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटारेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि यूएन के सैन्य पर्यवेक्षक समूह की रिपोर्ट में यह कहा गया है कि नियंत्रण रेखा पर दोनों देशों की सैन्य गतिविधि में वृद्धि हुई है। इस रिपोर्ट के बाद संयुक्त राष्ट्र ने दोनों देशों से संयम बरतने की अपील की है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सीमा पर स्थिति और न बिगड़े।



जम्मू-कश्मीर के विवादित क्षेत्र में भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम की निगरानी के लिए संयुक्त राष्ट्र पर्यवेक्षकों को जनवरी, 1949 में तैनात किया गया था। पाकिस्तान संयुक्त पर्यवेक्षकों को एलओसी की निगरानी करने की अनुमति देता है, जबकि भारत इसकी इजाजत नहीं देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed