फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   After jailed of former President Jacob Zuma in South Africa continues to witness horrific violence, looting and arson

बढ़ रही है हिंसा: दक्षिण अफ्रीका में कई जगह आगजनी-लूटपाट, 72 की मौत, हजारों गिरफ्तार

Thu, 15 Jul 2021 12:47 AM IST
Jeet Kumar न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, कैपटाउन।
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, कैपटाउन। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 15 Jul 2021 12:47 AM IST
सार

सेना की तैनाती के बाद भी देश में संघर्ष और आगजनी की घटनाएं जारी हैं। जुमा समर्थकों ने कई शॉपिंग मॉल को आग के हवाले कर दिया है।

विज्ञापन
After jailed of former President Jacob Zuma in South Africa continues to witness horrific violence, looting and arson
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : Social Media

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका में पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा को जेल भेजने के बाद देश में भीषण हिंसा, लूटपाट और आगजनी का दौर जारी है। इस हिंसा में अब तक 72 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 1,000 से ज्यादा गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।

विज्ञापन


पिछले पांच दिनों से जारी हिंसा को देखते हुए देश की सबसे बड़ी रिफायनरी को भी बंद करना पड़ा है। हिंसा की चपेट में जोहानिसबर्ग और डरबन जैसे शहर भी आ गए हैं।
विज्ञापन


हालत यह हैं कि सेना की तैनाती के बाद भी देश में संघर्ष और आगजनी की घटनाएं जारी हैं। जुमा समर्थकों ने कई शॉपिंग मॉल को आग के हवाले कर दिया है।

पुलिस ने बताया कि मृतकों में ज्यादातर लोग दुकानों में लूटपाट के दौरान भगदड़ मचने से मारे गए। सबसे ज्यादा हिंसा गाउतेंग और क्वाजुलु नताल प्रांतों में हो रही है। हिंसा प्रभावित इलाकों में पुलिस और सेना की अशांति रोकने की कोशिश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाउतेंग प्रांत के प्रीमियर डेविड मखुरा ने बताया, हालात अभी नियंत्रण से दूर हैं। जोहानिसबर्ग और डरबन जैसे शहरों में भी जुमा के समर्थन में हिंसा भड़क उठी है। जोहानिसबर्ग के शॉपिंग मॉल में लूटपाट की गई जबकि डरबन में कुछ जगहों पर आगजनी की घटनाएं भी हुई हैं।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, देश में असमानता के खिलाफ पिछले 27 वर्षों से लोगों के दिलों में गुस्सा था जो अब सड़कों पर दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed