फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   After dramatic vote, Senate pushes ahead on Trump's tax break, spending cut plan

US Politics: ट्रंप का कर छूट और खर्च कटौती विधेयक सीनेट में आगे बढ़ा, डेमोक्रेट्स कर रहे विरोध; विवाद जारी

Sun, 29 Jun 2025 08:13 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 29 Jun 2025 08:13 PM IST
सार

US Politics: अमेरिकी सीनेट ने राष्ट्रपति ट्रंप के कर छूट और खर्च कटौती वाले विधेयक को 51-49 मतों के अंतर से आगे बढ़ा दिया, हालांकि दो रिपब्लिकन सांसदों ने भी इसका विरोध किया। मेडिकेड और अन्य योजनाओं में कटौती को लेकर विरोध बढ़ा और एलन मस्क सहित कई लोगों ने इसे नुकसान पहुंचाने वाला कदम बताया। अब विधेयक पर रातभर बहस होगी और संशोधन होंगे। पारित होने पर यह प्रतिनिधि सभा से होकर राष्ट्रपति के पास जाएगा।

विज्ञापन
After dramatic vote, Senate pushes ahead on Trump's tax break, spending cut plan
अमेरिकी कांग्रेस - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

रिपब्लिकन पार्टी के नियंत्रण वाली सीनेट ने एक मतदान के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कर में छूट, खर्च में कटौती और निर्वासन के लिए फंड बढ़ाने वाले विधेयक को आगे बढ़ा दिया है। सीनेट में शनिवार देर रात 51 के मुकाबले 49 मतों से यह प्रक्रिया पूरी हुई। उपराष्ट्रपति जेडी वेंस संभावित बराबरी की स्थिति में वोट डालने के लिए सीनेट में मौजूद थे। 

विज्ञापन


मतदान तीन घंटे से भी ज्यादा समय तक रुका रहा। दरअसल, जो सांसद अभी तक सहमत नहीं थे, वे आपस में बातचीत कर रहे थे और सीनेट कक्ष के बार निजी बैठको में व्यस्त थे। आखिरकार, रिपब्लिकन पार्टी के दो सांसदों ने ट्रंप के इस प्रस्ताव का विरोध किया। ये दोनों डेमोक्रेटिक पार्टी के 47 सांसदों के साथ शामिल हो गए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: अब गाजा में संघर्षविराम कराएंगे ट्रंप, एक हफ्ते में समझौते को लेकर हो सकता है बड़ा एलान
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, 'आज रात सीने में हमें एक बड़ी जीत मिली है'। रिपब्लिकन पार्टी के सांसद कांग्रेस में अपने बहुमत का इस्तेमाल करते हुए डेमोक्रेटिक पार्टी के विरोध को दरकिनार कर रहे हैं, लेकिन उन्हें लगातार राजनीतिक और नीतिगत अड़चनों का सामना करना पड़ रहा है। रिपब्लिकन पार्टी  के सभी सांसद इस बात से सहमत नहीं हैं कि मेडिकेड (सरकारी स्वास्थ्य बीमा कार्यक्रम), खाद्य सहायता और अन्य योजनाओं पर खर्च में कटौती की जाए, ताकि ट्रंप की ओर से दी गई करीब 3.8 ट्रिलियन डॉलर की कर छूट में लगने वाला खर्च पूरा किया जा सके।   

ट्रंप ने विधेयक का समर्थन न करने वाले नेताओं पर नाराजगी जताई और चेतावनी दी कि वह रिपब्लिकन पार्टी के एख सांसद थॉम टिलिस (नॉर्थ कैरोलिना से) के खिलाफ प्रचार करेंगे। टिलिस ने कहा था कि वह इस विधेयक का समर्थन नहीं कर सकते, क्योंकि इसमें मेडिकेड में कटौती की बात है, जिससे उनके राज्य में बहुत से लोगों को इलाज नहीं मिल पाएगा।


ये भी पढ़ें: भ्रष्टाचार मामले में फंसे इस्राइली पीएम; ट्रंप समर्थन में उतरे, बोले- उन्हें बड़ा काम करना है

कांग्रेस के एक निष्पक्ष कार्यालय ने अपनी नई विश्लेषण रिपोर्ट में कहा कि अगर यह विधेयक पारित होता है, तो साल 2034 तक बिना स्वास्थ्य बीमा वाले लोगों की संख्या 1 करोड़ 18 लाख और बढ़ जाएगी। टिलिस और केंटकी के रिपब्लिकन पार्टी के सांसद रैंड पॉल ने इस विधेयक के खिलाफ मतदान दिया। 940 पन्नों के इस विधेयक का तब और विरोध हुआ, जब अरबपति कारोबारी एलन मस्क ने इसे पूरी तरह से पागलपन और नुकसान पहुंचाने वाला कदम बताया।

अब सांसदों को पूरी रात बहस करनी होगी और विधेयक में बदलाव (संशोधन) भी करने होंगे। अगर वे इस विधेयक को मंजूरी दे देते हैं, तो इसे वापस हाउस (प्रतिनिधि सभा) में भेजा जाएगा, जहां सभी सदस्य फिर से इस पर मतदान करेंगे। इसके बाद ही यह विधेयक राष्ट्रपति के पास जाएगा। चूंकि हाउस और सीनेट में रिपब्लिकन पार्टी के सदस्य थोड़े ही हैं, इसलिए नेताओं को लगभग सभी सांसदों का समर्थन चाहिए, ताकि विधेयक पारित हो सके। न्यूयॉर्क के डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसद चक शूमर ने कहा कि रिपब्लिकन पार्टी के सदस्यों ने यह विधेयक रात के अंधेरे में शुक्रवार को जारी किया और जनता को इसके बारे में पूरी जानकारी मिलने से पहले जल्दी से इसे पारित करवा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed