{"_id":"61ed1e61320e9c46792286ef","slug":"after-china-america-also-canceled-more-than-44-chinese-flights-citing-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन को अमेरिका का जवाब: 29 मार्च तक रद्द कीं 44 से ज्यादा चीनी उड़ानें, तिलमिलाया ड्रैगन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चीन को अमेरिका का जवाब: 29 मार्च तक रद्द कीं 44 से ज्यादा चीनी उड़ानें, तिलमिलाया ड्रैगन
Sun, 23 Jan 2022 02:52 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sun, 23 Jan 2022 02:52 PM IST
सार
अमेरिका ने यह कार्रवाई चीन द्वारा डेल्टा एयरलाइंस, यूनाइटेड एयरलाइंस और अमेरिकन एयलाइंस की उड़ानों को रोके जाने के बाद की है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चीन और अमेरिका के बीच चल रहा कूटनीति वार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। अब चीन द्वारा अमेरिकी उड़ानों को रोके जाने के बाद अमेरिका ने भी बदले के तहत कार्रवाई की है। अमेरिका ने चीन की 44 से ज्यादा उड़ानों को रद्द कर दिया है। इसके पीछे अमेरिका ने कोरोना संक्रमण का हवाला दिया है।
विज्ञापन
दरअसल, पिछले दिनों चीन ने अमेरिका की डेल्टा एयरलाइंस, यूनाइटेड एयरलाइंस और अमेरिकन एयलाइंस में कुछ यात्रियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद इन कंपनियों की उड़ानों के चीन में प्रवेश पर पाबंदी लगा दी थी। जबकि, अमेरिका की ओर से चीन के इस कदम की आलोचना की गई थी।
विज्ञापन
29 मार्च तक उड़ानें रद्द
अमेरिका की ओर से जारी किए गए आदेश के तहत 30 जनवरी से 29 मार्च के बीच एयर चाइना, चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस, चाइना सदर्न एयरलाइंस और शियामेन एयरलाइंस की 44 उड़ान रद्द की जाएंगी। इस कार्रवाई के बाद चीन ने अमेरिका के इस कदम को अनुचित बताया है।
विज्ञापन