फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   After arrest of WikiLeaks founder Julian Assange, there were 40 million cyber attacks on Ecuador

इक्वाडोर का विकीलीक्स के संस्थापक पर आरोप, कहा- गिरफ्तारी के बाद हमारे ऊपर चार करोड़ साइबर हमले हुए

Tue, 16 Apr 2019 11:16 AM IST
आसिम खान भाषा, क्वीटो
भाषा, क्वीटो Published by: आसिम खान Updated Tue, 16 Apr 2019 11:16 AM IST
विज्ञापन
After arrest of WikiLeaks founder Julian Assange, there were 40 million cyber attacks on Ecuador
जूलियन असांजे (फाइल) - फोटो : PTI

इक्वाडोर ने सोमवार को कहा कि विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे की शरण वापस लेने के बाद उसकी सार्वजनिक संस्थाओं के वेबपेजों पर चार करोड़ साइबर हमले हो चुके हैं। इक्वाडोर के सूचना एवं संचार तकनीक उप मंत्री पैट्रिसियो रील ने कहा कि ये हमले बृहस्पतिवार से शुरू हुए और ‘अधिकांश हमले अमेरिका, ब्राजील, हॉलैंड, जर्मनी, रोमानिया, फ्रांस, ऑस्ट्रिया और ब्रिटेन’ से किए गए हैं। इसके अलावा दक्षिणी अमेरिकी देशों से भी हमले हुए हैं। 

विज्ञापन


टेलीकम्युनिकेशन मंत्रालय के इलेक्ट्रॉनिक सरकारी विभाग के अवर सचिव जेवियर जारा ने बताया कि देश में व्यापक स्तर पर साइबर हमले हुए जिसके बाद उन्हें इंटरनेट बंद करना पड़ा। उनका कहना है कि ये हमले जूलियन असांजे से जुड़े हुए समूहों का कारनामा है। इन साइबर हमलों में सबसे ज्यादा प्रभावित सेंट्रल बैंक, राष्ट्रपति कार्यालय, इंटरनेट राजस्व सेवा और कई मंत्रालय और विश्वविद्यालय हुए हैं। 
विज्ञापन


असांजे को इक्वाडोर के लंदन स्थित दूतावास से बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया क्योंकि इक्वाडोर के राष्ट्रपति लेनीन मोरेनो ने सात साल के बाद असांजे से अपनी राजनयिक सुरक्षा खत्म कर दी। मोरेनो ने असांजे पर ‘दूसरे देशों के मामले में दखल’ देने और जासूसी करने का आरोप लगाया और शरण देने से इनकार कर दिया। वहीं इक्वाडोर ने 2017 में असांजे को दी गई नागरिकता भी समाप्त कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed