फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   After America, Brazil now threatens to leave World Health Organisation

अमेरिका के बाद अब ब्राजील ने दी डब्ल्यूएचओ छोड़ने की धमकी

Sun, 07 Jun 2020 03:56 AM IST
श्रीधर मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रासीलिया
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रासीलिया Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sun, 07 Jun 2020 03:56 AM IST
विज्ञापन
After America, Brazil now threatens to leave World Health Organisation
ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

दुनियाभर में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या 68,79,502 तक पहुंच गई है जबकि मृतकों का आंकड़ा भी 3,98,737 हो गया है। इस बीच, अमेरिका के बाद महामारी का केंद्र बनते जा रहे ब्राजील ने भी डब्ल्यूएचओ पर पक्षपाती और सियासी होने का आरोप लगाते हुए बाहर निकलने की धमकी दी है। बता दें कि ब्राजील में मरने वालों का आंकड़ा 35,000 को पार कर चुका है।

विज्ञापन


ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो ने कहा है कि जब तक डब्ल्यूएचओ पक्षपातपूर्ण रवैया नहीं छोड़ देता, उनका देश इस विश्व निकाय से रिश्ते छोड़ने पर विचार करेगा। बता दें कि यह वही राष्ट्रपति हैं जिन्होंने राज्यों की तरफ से लगाए गए लॉकडाउन का विरोध करते हुए उसे खोलने में अहम भूमिका निभाई थी। उधर, डब्ल्यूएचओ प्रवक्ता मार्गरेट हैरिस ने जेनेवा में कहा, महामारी का लैटिन अमेरिका में प्रकोप गहरा है। एक जानकारी के मुताबिक लैटिन अमेरिका समेत पश्चिम एशिया, अफ्रीका और दक्षिण एशिया में अब महामारी का प्रकोप गहरा रहा है। 
विज्ञापन


ब्राजील में पिछले चार दिनों में एक लाख संक्रमण के मामले बढ़े हैं, जबकि मैक्सिको में एक दिन के भीतर चार हजार से ज्यादा मामले बढ़ गए हैं।

यूरोपीय देशों में पाया नियंत्रण

अब जबकि यह महामारी लैटिन अमेरिका समेत अफ्रीका आदि देशों में पैर पसार रही है तब यूरोपीय देश इस पर काफी हद तक काबू पा चुके हैं। फिनलैंड में कोरोना खात्मे की ओर है। न्यूजीलैंड में लगातार 14वें दिन कोई केस नहीं आया है। इटली, स्पेन और ब्रिटेन में नए केस आने कम हो गए हैं। यूरोप में कोरोना से सबसे अधिक मौतें 27 अप्रैल को हुई थीं। इस दिन यहां 8,429 लोगों की मौत हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed