फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   After agreement on ceasefire, Israel launched a massive attack on Beirut, 42 people reported dead

Israel-Hezbollah: युद्ध विराम पर सहमति के बाद बेरूत पर इस्राइल का जोरदार हमला, 42 लोगों की मारे जाने की खबर

Wed, 27 Nov 2024 07:04 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बेरूत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बेरूत Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 27 Nov 2024 07:04 AM IST
सार

इस्राइल ने हिजबुल्ला की राजधानी बेरूत पर जोरदार हमला कर एक बार फिर पूरी दुनिया को चौंका दिया। ये हमला ऐसे समय पर किया गया जब इस्राइली सुरक्षा कैबिनेट ने हिजबुल्ला के साथ युद्ध विराम समझौते पर सहमति जताई। 

विज्ञापन
After agreement on ceasefire, Israel launched a massive attack on Beirut, 42 people reported dead
लेबनान में इस्राइल का हवाई हमला - फोटो : एएनआई

विस्तार

हिजबुल्ला और इस्राइल के बीच चल रहे जंग में इस्राइल ने लेबनान की राजधानी पर बेरूत पर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया। स्थानीय अधिकारियों की माने तो इस्राइल के इस हमले में कम से कम 42 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है। हलांकि इस्राइल का ये हमला ऐसे समय पर किया गया जब इस्राइली सुरक्षा कैबिनेट ने बुधवार 4 बजे सुबह से हिजबुल्ला के साथ युद्ध विराम समझौते पर सहमति की घोषणा कर दी। 
विज्ञापन


युद्ध विराम से पहले हमला जारी रखना चाहता है इस्राइल!
हेजबुल्ला की राजधानी बेरूत पर इस्राइल का हमला बेहद चौकाने वाला है। क्योंकि हिजबुल्ला के साथ चल रहे जंंग में इस्राइल का ये हमला अब तक का सबसे बड़ा हमला है। हलांकि इस्राइल के इस हमले ने नेतन्याहू की मंशा साफ कर दी है कि युद्ध विराम लागू होने से पहले वे हिजबुल्लाह पर हमला जारी रखना चाहते है।
विज्ञापन


पीएन नेतन्याहू के कार्यलाय का एलान
जानकारी के अनुसार इस्राइल और हिजबुल्ला के युद्ध विराम को लेकर फ्रांस और अमेरिका की मध्यस्थता के बीच इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने कहा कि सुरक्षा कैबिनेट ने हिजबुल्लाह के साथ युद्ध विराम समझौते को मंजूरी दे दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के यह कहने के कुछ ही देर बाद कि इजरायल और हिजबुल्लाह युद्ध विराम समझौते पर सहमत हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


14 महीनों के संघर्ष पर एक नजर
बीते 14 महीने से इस्राइल का हमास और इसके समर्थक गुटों के साथ युद्ध चल रहा है। पिछले साल 7 अक्तूबर को इस्राइल में घातक हमला हुआ था जिसके बाद पश्चिमी एशिया में तनाव फैल गया। यह संघर्ष बाद में कई मोर्चों पर शुरू हो गया जिसमें इस्राइल और लेबनान में मौजूद गुट हिजबुल्ला भी आपस में भिड़ गए।


अब तक 3500 से ज्यादा लोगों की मौत
जानकारी के अनुसार इस्राइल और हिजबुल्ला की खूनी जंग में लेबनान में 3750 से अधिक लोग मारे गए हैं और 10 लाख से अधिक लोगों को अपने घरों से बेघर होना पड़ा है। हालांकि, एक साल से अधिक समय से जारी खूनी जंग के बीच इस्राइल अमेरिकी युद्धविराम की योजना पर सहमति जता सकता है। इस्राइल के सुरक्षा मंत्रिमंडल की मंगलवार को बैठक है जिसमें प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू युद्धविराम के मसौदे को मंजूरी दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed