{"_id":"6457b48fecf5c3382e05be26","slug":"after-12-years-bashar-al-assads-syria-is-allowed-back-in-the-arab-league-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Arab League: 12 साल बाद सीरिया की अरब लीग में वापसी, काहिरा में वोटिंग; 19 मई को संगठन का शिखर सम्मेलन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Arab League: 12 साल बाद सीरिया की अरब लीग में वापसी, काहिरा में वोटिंग; 19 मई को संगठन का शिखर सम्मेलन
Sun, 07 May 2023 07:54 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काहिरा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काहिरा
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 07 May 2023 07:54 PM IST
सार
अरब सरकार के प्रतिनिधियों ने रविवार को काहिरा में वोटिंग करके 12 साल के बाद सीरिया को अरब लीग में वापस लाने का फैसला किया।
विज्ञापन
The Arab League
- फोटो : Council On Foreign Relations
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अरब सरकार के प्रतिनिधियों ने रविवार को काहिरा में वोटिंग करके 12 साल के बाद सीरिया को अरब लीग में वापस लाने का फैसला किया। मिस्र की राजधानी में वोटिंग ऐसे समय में हुई है जब कुछ दिन पहले क्षेत्रीय शीर्ष राजनयिकों ने जॉर्डन में सीरिया को अरब लीग में वापस लाने के रोडमैप पर चर्चा की थी। सऊदी अरब 19 मई को आगामी अरब लीग शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। संगठन ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
संगठन में सीरिया की सदस्यता 12 साल पहले विद्रोह के संघर्ष में बदलने के बाद निलंबित कर दी गई थी। मार्च 2011 से संघर्ष में करीब पांच लाख लोग मारे जा चुके हैं और युद्ध से पहले की देश की 23 मिलियन आबादी का आधा हिस्सा विस्थापित किया जा चुका है।
विज्ञापन
वोटिंग में भाग लेने वाले 22 सदस्य देशों में से सभी 13 ने फैसले का समर्थन किया। अरब लीग आम तौर पर आम सहमति से समझौतों तक पहुंचने की कोशिश करता है लेकिन कभी-कभी आसान बहुमत का विकल्प चुनता है।
विज्ञापन
हालांकि, दमिश्क के साथ संबंधों को सामान्य करने को लेकर सभी अरब देशों में सहमति नहीं है। वोटिंग में कई देशों की सरकारें शामिल नहीं हुईं। इसमें कतर भी शामिल नहीं हुआ, जो सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल असद की सरकार के खिलाफ विपक्षी समूहों को समर्थन देता है। कतर, दमिश्क के साथ संबंधों को सामान्य करने का विरोध करना जारी रखा हुआ है।
सीरिया की वापसी का फैसला संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 2254 के अनुरूप संकट के राजनीतिक समाधान तक पहुंचने के लिए अरब सरकारों के साथ जारी संवाद के तहत भी लिया गया है। फैसले में अरब लीग ने सऊदी अरब और सीरिया के पड़ोसियों लेबनान, जॉर्डन और इराक को मिलाकर एक संचार समिति का भी गठन किया।