{"_id":"5f867f7da7ba7d09ff125658","slug":"afghanistan-two-afghan-air-force-helicopters-collided-in-nawa-district-of-southern-helmand-on-tuesday-night","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान: वायुसेना के दो हेलिकॉप्टरों के बीच हुई टक्कर, 15 लोगों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अफगानिस्तान: वायुसेना के दो हेलिकॉप्टरों के बीच हुई टक्कर, 15 लोगों की मौत
Wed, 14 Oct 2020 10:03 AM IST
अनवर अंसारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
Published by: अनवर अंसारी
Updated Wed, 14 Oct 2020 10:03 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफगानिस्तान में भीषण हवाई दुर्घटना हुई है। मंगलवार रात दक्षिणी हेलमंद के नवा जिले में अफगान वायुसेना के दो हेलिकॉप्टरों की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई है। टोलो न्यूज ने इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन
टोलो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों ने बताया है कि हेलिकॉप्टरों द्वारा कमांडो को एक स्थान पर उतारा जा रहा था और वहां से घायल सुरक्षा बलों को ले जाया जा रहा था। इस दौरान दोनों हेलिकॉप्टरों के बीच टक्कर हो गई। बताया गया है कि इस घटना में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।At least 15 people were killed after two Afghan air force helicopters collided in Nawa district of southern Helmand on Tuesday night: TOLO News #Afghanistan
— ANI (@ANI) October 14, 2020विज्ञापन
विज्ञापन
हालांकि, अभी तक अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय की तरफ से इस दुर्घटना को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की गई है। वहीं, प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता ओमर जवाक ने नवा जिले में दुर्घटना की पुष्टि की है, लेकिन इस पर अधिक जानकारी साझा नहीं की।