{"_id":"60632f7a8ebc3e8ca5341497","slug":"afghanistan-three-women-shot-dead-in-polio-campaign-vaccination-started-a-day-ago","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान: पोलियो अभियान में जुटीं तीन महिलाओं की हत्या, एक दिन पहले शुरू हुआ था टीकाकरण","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अफगानिस्तान: पोलियो अभियान में जुटीं तीन महिलाओं की हत्या, एक दिन पहले शुरू हुआ था टीकाकरण
Tue, 30 Mar 2021 07:32 PM IST
सुरेंद्र जोशी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Tue, 30 Mar 2021 07:32 PM IST
सार
- टीकाकरण भी आतंकियों को नहीं आ रहा रास
- जबकि विश्व में सिर्फ अफगानिस्तान व पाकिस्तान हैं पोलियो रोगी
विज्ञापन
symbolic image
- फोटो : iStock
विस्तार
अफगानिस्तान में खूनखराबा रूक नहीं रहा है। पोलियो उन्मूलन के लिए शुरू किए गए नए अभियान के एक दिन बाद ही पूर्वी अफगानिस्तान में पोलियो रोधी टीकाकरण अभियान मे जुटीं तीन महिलाओं की मंगलवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना ऐसे समय हुई है जबकि विश्व में सिर्फ अफगानिस्तान व पाकिस्तान में ही पोलियो रोगी हैं।
विज्ञापन
नांगरहर प्रांत में पुलिस के प्रवक्ता फरद खान ने बताया कि प्रांतीय राजधानी जलालाबाद में दो अलग-अलग घटनाओं में इन महिलाओं की हत्या की गई। पुलिस जिला संख्या-7 में दो महिलाओं की गोली मारकर हत्या की गई जबकि तीसरी महिला की हत्या जिला संख्या-4 में की गई।
विज्ञापन
गवर्नर कार्यालय के एक अधिकारी के मुताबिक, स्थानीय मीडिया की खबरों में बताया गया है कि मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मीडिया से बात करने के लिए अधिकृत नहीं होने की वजह से अधिकारी ने अपना नाम जाहिर नहीं किया।
विज्ञापन
आईएस ने तेज किए हमले
इस हमले की किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन पूर्वी अफगानिस्तान में इस्लामिक स्टेट समूह द्वारा हमलों में हाल में तेजी देखी गई है। आईएस आतंकियों ने शियाओं के खिलाफ युद्ध की घोषणा कर रखी है और देश में अल्पसंख्यक हजारा समुदाय के लोगों को अक्सर निशाना बनाते रहते हैं।
सामने आ रहे पोलियों के नए मामले
सरकार ने सोमवार को देश भर में पोलियो उन्मूलन के लिए एक और दौर के अभियान की शुरुआत की थी जिसके तहत पांच साल से कम उम्र के 96 लाख बच्चों को पोलियो की दवा दी जानी थी। पिछले साल पोलियो के 54 नए मामले सामने आने के बाद यह अभियान शुरू किया गया था। पोलियो के 2020 में सामने आए नए मामले 2001 में तालिबान सरकार के खत्म होने के बाद से सबसे ज्यादा हैं।
इन दो देशों में पोलियों कायम
संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक अफगानिस्तान और उसका पड़ोसी पाकिस्तान दो ऐसे देश हैं जहां पोलियो अब भी बना हुआ है।