फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Afghanistan: Taliban will not make Akhundzada or Baradar, but this lesser known face as President

अफगानिस्तान: अखुंदजादा या बरादर नहीं बल्कि इस कम चर्चित चेहरे को राष्ट्रपति बनाएगा तालिबान

Tue, 07 Sep 2021 07:41 AM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल Published by: Amit Mandal Updated Tue, 07 Sep 2021 07:41 AM IST
सार

  • मुल्ला मोहम्मद हसन अखुंद को राष्ट्रपति बनाया जाएगा और मुल्ला बरादार और मुल्ला अब्दुस सलाम नंबर दो व तीन पोजिशन पर होंगे
  • सूत्रों के मुताबिक, सिराजुद्दीन हक्कानी नया गृह मंत्री होगा और गर्वनरों को नियुक्त करेगा
  • तालिबान के कब्जे के बाद मीडिया से बात करने वाला जबीउल्लाह मुजाहिदीन, हसन अखुंद का प्रवक्ता बनेगा 

विज्ञापन
Afghanistan: Taliban will not make Akhundzada or Baradar, but this lesser known face as President
सिराजुद्दीन हक्कानी, हेबतुल्लाह अखुंदजादा और मुल्ला बरादर। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद तालिबान ने माथापच्ची के बाद सरकार गठन को अंतिम रूप दे दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तालिबान ने सरकार के प्रमुख चेहरों के नाम तय कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि विवादों से बचने के लिए कम चर्चित चेहरे को राष्ट्रपति बनाने पर फैसला हुआ है। 
विज्ञापन


सीएनएन-न्यूज18 ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि मुल्ला मोहम्मद हसन अखुंद को राष्ट्रपति बनाया जाएगा और मुल्ला बरादार और मुल्ला अब्दुस सलाम नंबर दो व तीन पोजिशन पर होंगे। रिपोर्ट के मुताबिक तालिबान प्रमुख मुल्ला हेबतुल्ला अखुंदजादा ने ही हसन अखुंद का नाम प्रस्तावित किया है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, सिराजुद्दीन हक्कानी नया गृह मंत्री होगा और गर्वनरों को नियुक्त करेगा। इस रिपोर्ट के मुताबिक, तालिबान के कब्जे के बाद मीडिया से बात करने वाला जबीउल्लाह मुजाहिदीन, हसन अखुंद का प्रवक्ता बनेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन






रिपोर्ट के मुताबिक, हसन अखुंद मौजूदा समय में तालिबान की ताकतवर संस्था रहबरी शूरा या लीडरशिप काउंसिल का प्रमुख है जो अहम फैसले लेती है। वह कंधहार का रहने वाला है जहां से तालिबान का जन्म हुआ था। उसे भी तालिबान के संस्थापकों में से एक बताया जाता है। 

अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद अब पाकिस्तान खुलकर सामने आ गया है। पाकिस्तान आईएसआई प्रमुख हमीद फैज ने काबुल भी दौरा किया। उनका ये दौरा दरअसल हक्कानी नेटवर्क से संपर्क करना था ताकि तालिबान के कब्जे के बाद अफगानिस्तान की सेना को नए सिरे से गठित किया जा सके। इसके अलावा हमीद ने मुल्ला बरादर से भी मुलाकात की थी। 

पंजशीर पर हुआ तालिबान का कब्जा
विद्रोहियों के आखिरी गढ़ पंजशीर पर कब्जे के दावे के बाद अब पूरे अफगानिस्तान पर तालिबान का नियंत्रण हो गया है। तालिबान ने कहा कि नई सरकार का गठन जल्द कर लिया जाएगा। इससे पहले सुबह तालिबान ने पंजशीर के प्रांतीय गवर्नर हाउस पर तालिबानी झंडा फहराने का एक वीडियो जारी कर दावा किया था कि उसने पूरे पंजशीर पर कब्जा कर लिया है।


तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने कहा कि नेशनल रेसिस्टेंस फ्रंट ऑफ अफगानिस्तान (एनआरएफए) का नेतृत्व कर रहे अहमद मसूद और पूर्व उपराष्ट्रपति अमरुल्लाह सालेह पड़ोसी मुल्क ताजिकिस्तान भाग गए हैं। वहीं मसूद ने अपने ट्विटर संदेश में कहा है कि वह सुरक्षित हैं, लेकिन इसके अलावा कोई ब्योरा नहीं दिया। मसूद ने कहा कि तालिबान का जीत का दावा झूठा है और हमारी जंग जारी है। उन्होंने लोगों से पूरे अफगानिस्तान में तालिबान के खिलाफ विद्रोह करने की अपील की।

मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि पंजशीर पर नियंत्रण करने में तालिबान को पाकिस्तान की वायुसेना और ड्रोन की भरपूर मदद मिली। तालिबानी लड़ाकों ने रातोंरात पंजशीर के आठ जिलों पर कब्जा कर लिया। उल्लेखनीय है कि शनिवार को ही आईएसआई चीफ फैज हमीद काबुल पहुंच कर तालिबानियों के साथ ऑपरेशन में जुट गया। रविवार को भारी बमबारी के बाद अंतत: पंजशीर पर तालिबान का कब्जा हो गया। बताया जाता है हवाई हमले के बाद पूर्व उपराष्ट्रपति सालेह तजिकिस्तान भाग गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed