फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Afghanistan: Taliban said - there is no strong evidence of bin Laden's hand in 9/11 terror attack

अफगानिस्तान: तालिबान ने कहा- 9/11 आतंकी हमले में लादेन का हाथ होने का कोई पुख्ता सबूत नहीं 

Sun, 29 Aug 2021 01:27 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, काबुल
एजेंसी, काबुल Published by: Kuldeep Singh Updated Sun, 29 Aug 2021 01:27 AM IST
सार

  • तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने बुधवार को एनबीसी न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि हमले को लेकर ओसामा बिन लादेन अमेरिका में एक मुद्दा बन गया था। उस वक्त वह अफगानिस्तान में था। हालांकि, 9/11 हमले में शामिल होने का कोई सबूत नहीं है।

विज्ञापन
Afghanistan: Taliban said - there is no strong evidence of bin Laden's hand in 9/11 terror attack
तालिबान का प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिदीन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

तालिबान ने एक बार फिर आतंकियों की पैरवी कर कहा है कि अल-कायदा सरगना ओसामा बिन लादेन के 11 सितंबर, 2001 को अमेरिका में हुए आतंकी हमलों में शामिल होने के पुख्ता सबूत नहीं थे। अफगानिस्तान में पिछले शासन के दौरान कई सालों तक लादेन को सुरक्षित पनाह देने वाला तालिबान 9/11 के हमलों के बाद खूंखार आतंकवादी लादेन को अमेरिका को सौंपने से इनकार कर चुका है।

विज्ञापन


तालिबान प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा, हमले में ओसामा बिन लादेन बन गया था मुद्दा
वाशिंगटन पोस्ट के अनुसार, तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने बुधवार को एनबीसी न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि हमले को लेकर ओसामा बिन लादेन अमेरिका में एक मुद्दा बन गया था। उस वक्त वह अफगानिस्तान में था। हालांकि, 9/11 हमले में शामिल होने का कोई सबूत नहीं है।
विज्ञापन


जबीहुल्लाह ने कहा, अब हमने वादा किया है कि किसी भी देश के खिलाफ अफगान की धरती का इस्तेमाल नहीं होने देंगे। बता दें कि 11 सितंबर 2001 को अल-कायदा के 19 आतंकियों ने विमान हाइजेक कर वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के टॉवरों और पेंटागन पर हमला कर पूरी दुनिया को हिला दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हमले में करीब 3 हजार लोगों की मौत हो गई थी और लगभग 6 हजार लोग जख्मी हुए थे। उस समय अमेरिका के राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू. बुश थे और उन्होंने मांग तालिबान से लादेन को सौंपने की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed