{"_id":"611fc71bceb2c04b3b2c1df1","slug":"afghanistan-takes-back-three-districts-from-taliban-leaving-many-talibani-fighters-killed-and-injured-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"खत्म नहीं हुई है जंग: तीन जिलों में फहराया अफगानिस्तान का ध्वज, भीषण लड़ाई में कई तालिबानी मारे गए","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
खत्म नहीं हुई है जंग: तीन जिलों में फहराया अफगानिस्तान का ध्वज, भीषण लड़ाई में कई तालिबानी मारे गए
Fri, 20 Aug 2021 08:45 PM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 20 Aug 2021 08:45 PM IST
सार
अफगान मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार बगलान प्रांत के तीन जिलों में स्थानीय लोगों ने तालिबानियों को खदेड़ दिया है और वहां राष्ट्रीय ध्वज फहरा दिया है। घटना में कई तालिबानी लड़ाकों के मारे जाने की खबर है।
विज्ञापन
Afghanistan Flag
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कट्टर इस्लामी संगठन तालिबान ने बीते दिनों अफगानिस्तान का नियंत्रण अपने कब्जे में ले लिया था। इससे पहले देश में कई महीनों तक भीषण हिंसा का दौर चला था जिसमें कई आम नागरिक, पत्रकार, नेता, कार्यकर्ता और सरकारी अधिकारियों की हत्या कर दी गई थी। तालिबान के राजधानी काबुल में दाखिल होने और राष्ट्रपति भवन पर कब्जा करने के बाद पूर्व राष्ट्रपति अशरफ गनी देश छोड़कर भाग गए थे। इसके बाद लगा था कि इस युद्धग्रस्त देश में लड़ाई का दौर अब खत्म हो गया है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है।
विज्ञापन
60 तालिबानी लड़ाकों के मारे जाने की खबर
अफगान मीडिया के अनुसार देश के तीन जिलों में स्थानीय निवासियों ने तालिबानियों को टक्कर देते हुए जिलों को आजाद करा लिया है। बगलान प्रांत के बानू, पोल-ए-हेसार और देह-ए-सलाह जिलों में एक बार फिर लोगों ने अफगानी झंडा फहरा दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस दौरान लोगों और तालिबानियों के बीच भीषण लड़ाई हुई जिसमें करीब 60 तालिबानी लड़ाकों के मारे जाने और कई अन्य के घायल होने की खबर है। जानकारों का कहना है कि यह घटना एक और बड़ी लड़ाई के लिए चिंगारी साबित हो सकती है।
विज्ञापन
कंधार और हेरात में भारतीय वाणिज्य दूतावासों पर बोला धावा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तालिबानी आतंकी ने कंधार और हेरात में भारतीय वाणिज्य दूतावासों के ताले तोड़कर उसमें घुसे और अहम दस्तावेज अपने साथ ले गए। दूतावास परिसर में खड़े कई वाहन भी आतंकी ले गए हैं। इससे पहले शुक्रवार को सामने आई एमनेस्टी इंटरनेशनल की एक रिपोर्ट ने तालिबान के असली क्रूर चेहरे को बेनकाब कर दिया है। इसमें दावा किया गया कि तालिबान आतंकियों ने पिछले महीने गजनी प्रांत पर कब्जा करने के बाद मुंदरख्त गांव में हजारा समुदाय के नौ लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। इनमें से तीन लोगों को घोर यातना देकर मारा था।
विज्ञापन