फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Afghanistan says India one of biggest donors in reconstruction efforts; rejects Taliban allegations

अफगानिस्तान ने कहा-भारत महत्वपूर्ण योगदान देने वालों में से एक, तालिबान के दावे में सच्चाई नहीं

Mon, 18 May 2020 03:18 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, काबुल
पीटीआई, काबुल Published by: अनवर अंसारी Updated Mon, 18 May 2020 03:18 PM IST
सार

  • अफगानिस्तान ने भारत को बताया महत्वपूर्ण योगदान देने वाला देश
  • तालिबान के नकारात्मक भूमिका निभाने वाले बयान को खारिज किया

विज्ञापन
Afghanistan says India one of biggest donors in reconstruction efforts; rejects Taliban allegations
अफगानिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ग्रान हेवाद - फोटो : Twitter

विस्तार

अफगानिस्तान में भारत द्वारा किए जा रहे कार्यों को लेकर वहां की सरकार हमेशा ही नई दिल्ली की तारीफ करती रहती है। वहीं, एक बार फिर अफगानिस्तान सरकार ने तालिबान की भारत के खिलाफ बात को खारिज करते हुए नई दिल्ली को महत्वपूर्ण दोस्त बताया है। 

विज्ञापन


अफगानिस्तान सरकार ने कहा कि युद्ध से जर्जर देश के पुनर्निर्माण में और शांति प्रक्रिया में मदद करने में भारत महत्वपूर्ण योगदान देने वाले देशों में से एक है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ग्रान हेवाद ने कहा कि अफगानिस्तान का भारत के साथ संबंध अंतरराष्ट्रीय मानदंडों और आपसी सम्मान पर आधारित है। 
विज्ञापन



उन्होंने यह बात तालिबान के इस आरोप पर कहा कि भारत लंबे समय से अफगानिस्तान में नकारात्मक भूमिका अदा कर रहा है। अफगानिस्तान में शांति और सुलह प्रक्रिया में भारत महत्वपूर्ण पक्षकारों में से एक रहा है। भारत ने अफगान नीत और अफगान नियंत्रित राष्ट्रीय शांति एवं सुलह-सफाई प्रक्रिया का समर्थन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेवाद ने ‘रेडियो आजादी’ से कहा कि भारत ने विकास और पुनर्निर्माण क्षेत्र में सहयोग किया है और उससे शांति प्रक्रिया में योगदान अपेक्षित है।

उन्होंने कहा कि भारत महत्वपूर्ण दानदाता देशों में से एक है और उसने अफगानिस्तान के विकास और पुनर्निर्माण क्षेत्रों में मदद की है। हम आशा करते हैं कि भारत और अन्य पड़ोसी देश अफगानिस्तान में शांति प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

कतर स्थित तालिबान कार्यालय के उप प्रमुख मुल्ला अब्बास स्तानकजई ने हाल में आरोप लगाया था कि पिछले दो दशक से भारत ने सिर्फ उन्हीं लोगों से संबंध रखे और उन्हीं का सहयोग किया जिन्हें विदेशियों ने सत्ता में बैठाया था और उसने उनसे रिश्ता नहीं रखा जिन्हें अफगानिस्तान के अवाम ने चुना था। उसने कहा था कि भारत को अफगानिस्तान शांति प्रक्रिया में सहयोग करना चाहिए।

शांति एवं सुलह सफाई प्रक्रिया के अमेरिकी प्रतिनिधि जलमी खलीलजाद ने भारत की यात्रा के दौरान भारतीय अधिकारियों के साथ अफगानिस्तान में शांति पर चर्चा की थी और इसमें सहयोग की मांग की थी। वह इस महीने की शुरुआत में भारत आए थे।


अफगानिस्तान के राजनीतिक विश्लेषक खालिद सादात ने रेडियो आजादी से कहा कि अगर तालिबान इस तरह की टिप्पणियां करना जारी रखता है तो इससे भविष्य में अफगानिस्तान के राजनयिक संबंध प्रभावित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed