फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Afghanistan reopens consulate in Pakistan Peshawar After nearly 3 months

अफगानिस्तान ने पेशावर में फिर से खोला वाणिज्य दूतावास, तीन महीनों से था बंद

Sat, 28 Dec 2019 08:38 AM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेशावर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेशावर Published by: अनवर अंसारी Updated Sat, 28 Dec 2019 08:38 AM IST
विज्ञापन
Afghanistan reopens consulate in Pakistan Peshawar After nearly 3 months
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

अफगानिस्तान ने शुक्रवार को पेशावर में अपना वाणिज्य दूतावास फिर से खोल दिया। इस दूतावास को लगभग तीन महीने के अंतराल के बाद खोला गया है। साथ ही दूतावास के खुलने पर अफगान प्रतिनिधिमंडल ने शहर के बाजार स्वामित्व विवाद पर वार्ता के लिए पाकिस्तान का दौरा किया। 

विज्ञापन


डेली टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, इस वर्ष अक्तूबर महीने में पेशावर में पुलिस द्वारा अफगान राष्ट्रीय ध्वज को बाजार से हटा दिया गया, जिससे नाराज होकर अफगानिस्तान ने वाणिज्य दूतावास को बंद कर दिया गया था। 
विज्ञापन


पेशावर में अफगान वाणिज्य दूतावास के प्रथम सचिव फरीदून हैदरखेल के अनुसार, अफगान वाणिज्य दूतावास ने शुक्रवार से वीजा संचालन फिर से शुरू कर दिया है। उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर यह भी लिखा कि शहर में लोग अब वीजा आवेदन करने और प्राप्त करने के लिए दूतावास का दौरा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह विवाद तब शुरू हुआ जब पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दिया था कि अफगान मार्केट के मालिक शौकत कश्मीरी (एक पाकिस्तानी नागरिक) इमारत को खाली कर दें और उसे अधिकारियों को सौंप दें। 

पेशावर में स्थानीय अधिकारियों ने दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की और अफगानिस्तान के राष्ट्रीय ध्वज को बाजार से हटा दिया। बाद में, पाकिस्तान में अफगान राजदूत आतिफ मशाल ने शहर में झंडा फहराया, जिस कारण दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया।


अब अफगानिस्तान ने अपना वाणिज्य दूतावास फिर से खोल दिया है, लेकिन अभी पाकिस्तान को काबुल में अपने वाणिज्य दूतावास को खोलना बाकी है। जिसे इस्लामाबाद ने काबुल में राजनयिकों के उत्पीड़न को देखते हुए तीन नवंबर से बंद कर दिया था। पाकिस्तानी सूत्रों ने डेली टाइम्स को बताया कि काबुल में वाणिज्य दूतावास को पांच जनवरी को खोला जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed