{"_id":"5b9f68cb867a557fe1121bc8","slug":"afghanistan-police-base-attack-by-terrorist-22-terrorist-killed-while-5-policemen-lost-lives","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान में पुलिस अड्डे पर आतंकी हमला, 22 आतंकवादियों की मौत और 5 पुलिस अधिकारियों की गई जान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अफगानिस्तान में पुलिस अड्डे पर आतंकी हमला, 22 आतंकवादियों की मौत और 5 पुलिस अधिकारियों की गई जान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 17 Sep 2018 02:11 PM IST
विज्ञापन
काबुल आतंकी हमला
अफगानिस्तान के बादगीस प्रांत में एक पुलिस अड्डे पर सोमवार तड़के हुए आतंकवादी हमले में कम से कम पांच पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई जबकि तकरीबन 22 आतंकवादी मारे गए।
प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता जमशीद शहाबी ने बताया कि दोनों ओर से गोलीबारी में तकरीबन 22 आतंकवादी मारे गए और 16 अन्य घायल हो गए। शहाबी ने बताया कि हमला प्रांतीय राजधानी के निकट कला-ए-नौ के पास हुआ। इसमें आरक्षित बल के पुलिस कमांडर अब्दुल हकीम भी मारे गए।
अभी तक किसी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन शहाबी इस हमले के लिए तालिबान को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। इस इलाके में तालिबान की मजबूत उपस्थिति है।
विज्ञापन
(इनपुट-भाषा)